फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Internet service stalled in village Nahar, education of youth is being disrupted

Rewari News: गांव नाहड़ में इंटरनेट सेवा ठप, युवाओं की पढ़ाई हो रही बाधित

Thu, 30 Nov 2023 11:30 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 30 Nov 2023 11:30 PM IST
विज्ञापन
Internet service stalled in village Nahar, education of youth is being disrupted
कोसली। गांव नाहड़ में इंटरनेट सेवा ठप होने से युवाओं में भारी रोष है। उनका कहना था कि इससे उनकी ऑनलाइन पढ़ाई बाधित हो रही है। उन्होंने इसकी शिकायत एक निजी कंपनी के अधिकारी को दी। अधिकारी ने जल्द ही समस्या के समाधान का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

नाहड़ गांव निवासी युवा रिशु शर्मा, कुणाल, कमल रितेश, सौम्य, आयुष, नमन, अमन, विक्क, हर्ष, अन्नु आदि ने बताया कि वे ऑनलाइन पढ़ाई कर रहे हैं, लेकिन इंटरनेट ठप होने के कारण उनकी पढ़ाई बाधित हो गई है। नाहड़ बहू मार्ग पर कुई के नजदीक टावर पर कई कंपनियों के कनेक्शन लगे हुए थे। एग्रीमेंट पूरा होने पर टावर हटा दिया गया। कनेक्शन दूसरी जगह शिफ्ट कर दिए गए। इसके कारण इंटरनेट सेवाएं और भी बाधित हो गईं। इसके चलते ऑनलाइन पढ़ने वाले विद्यार्थियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। अभिभावक डॉ. नरेश शर्मा, डॉ. ईश्वर शर्मा, मोहन गर्ग, मुकेश गर्ग, लीलू शर्मा, देवदत शर्मा, रिटायर्ड दरोगा सुरेश चंद्र शर्मा, रिटायर्ड सुपरिंटेंडेंट नरेंद्र शर्मा श्याम कुमार, संजय शास्त्री, संजय शर्मा, सुनीता, बेबी, कुसुम आदि ने बताया कि कंपनियों द्वारा महंगे रिचार्ज किए जाते हैं, जबकि बेहतर सेवाएं नहीं दी जाती हैं। उन्होंने अधिकारियों से जल्द से जल्द व्यवस्था करने की अपील की है।
विज्ञापन


निजी कंपनी के नेटवर्क इंजीनियर अमित यादव ने बताया कि ज्यादा उपभोक्ता होने के कारण दिक्कत आ रही है। हालांकि इसमें सेक्टर बढ़ा दिए गए हैं। फिलहाल इसमें 12 सेक्टर कार्य कर रहे हैं। उपभोक्ताओं की समस्या को देखते हुए नया टावर लगाया गया है। उसमें फाइबर भी लगा दिया गया है। बिजली का कनेक्शन नहीं होने के कारण अभी चालू नहीं हो पाया है। इसे जल्द चालू किया जाएगा। इसके बाद इसकी स्पीड बढ़ जाएगी, जिसके चलते समस्या का समाधान हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed