{"_id":"6963e7b2abe848cbdb0a866d","slug":"international-shooting-coach-vijay-honored-for-his-excellent-training-rewari-news-c-198-1-rew1001-231921-2026-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: अंतरराष्ट्रीय शूटिंग कोच विजय को उत्कृष्ट प्रशिक्षण के लिए मिला सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: अंतरराष्ट्रीय शूटिंग कोच विजय को उत्कृष्ट प्रशिक्षण के लिए मिला सम्मान
Sun, 11 Jan 2026 11:40 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sun, 11 Jan 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
कोच विजय कुमार
रेवाड़ी। पिस्टल निशानेबाजी खेल में उत्कृष्ट प्रशिक्षण के लिए अंतरराष्ट्रीय कोच खालेटा निवासी विजय कुमार को सम्मानित किया गया। यह सम्मान पुलिस कमिश्नर गुरुग्राम विकास अरोड़ा ने प्रदान किया। इस अवसर पर ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर संगीता कालिया भी उपस्थित रहीं।
विजय कुमार का परिवार अनुशासन और सेवा से जुड़ा रहा है। उनके दादा भारतीय सेना से सेवानिवृत्त हैं, पिता संतोष कुमार हरियाणा पुलिस में सब-इंस्पेक्टर हैं और अन्य परिवारिक सदस्य भी भारतीय सेना में कार्यरत हैं। विजय कुमार ने इसी पृष्ठभूमि को ध्यान में रखते हुए खेल के माध्यम से देश सेवा का योगदान दिया है।
विजय कुमार ने अपने मार्गदर्शन और प्रशिक्षण से कई खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर सफलता दिलाई है। उनके प्रशिक्षित खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 11 पदक और राष्ट्रीय स्तर पर 20 से अधिक पदक अर्जित किए हैं। वर्तमान में उनके मार्गदर्शन में अंतरराष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी निशा कंवर, सृष्टि अरोड़ा, आनंद चरण और राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी भवानी सिंह, हर्षित सिंह, प्रशांत मुद्गल, सात्विक सांगवान, मोक्ष प्रशिक्षण ले रहे हैं।
विज्ञापन
सम्मान प्राप्त करने के बाद जब विजय कुमार अपने गांव खालेटा पहुंचे, तो ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर समाजसेवी पूर्ण मुद्गिल, सरपंच मामराज चौहान, पंच मनोज, तरूण, अजय, प्रियांश, रतन मीना देवी, सुनीता देवी, भगवती देवी, ललिता देवी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मौजूद खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया।