फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Inter village connectivity mainstay of development: Dushyant Chautala

इंटर विलेज कनेक्टिविटी विकास का मुख्य आधार : दुष्यंत चौटाला

Tue, 10 Jan 2023 06:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 10 Jan 2023 06:00 AM IST
विज्ञापन
Inter village connectivity mainstay of development: Dushyant Chautala
बुजुर्गों का आशीर्वाद लेते उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला। - फोटो : Rewari
रेवाड़ी। उप मुख्यमंत्री दुष्यंत सिंह चौटाला ने कहा कि बेहतरीन इंटर विलेज कनेक्टिविटी विकास का मुख्य आधार है। राज्य सरकार का प्रयास है कि प्राथमिक तौर पर जो इंटर विलेज कनेक्टिविटी है, उसे और बेहतर बनाएंगे। ताकि ग्रामीण परिवेश में आमजन को सुगम यातायात सुविधा उपलब्ध हो सके और विकास के नए रास्ते खुले। उन्होंने कहा कि बेहतरीन इन्फ्रास्ट्रक्चर अर्थव्यवस्था की रीढ़ होती है। इसको आगे बढ़ाने के लिए अच्छा इन्फ्रास्ट्रक्चर पहली शर्त होती है। वह सोमवार को जिला के गांव बुड़ौली में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने प्रदेश में विभिन्न आधारभूत अवसंरचनाओं के निर्माण की कार्रवाई को आगे बढ़ाया है। प्रदेशवासियों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने तथा उनकी आय में वृद्धि करने के लिए आधारभूत अवसंरचना को बेहतर करना आवश्यक है, जिसके लिए आवश्यक कदम उठाए गए हैं। प्रदेश में राज्य सरकार ने फॉर लेन इंटर स्टेट कनेक्टिविटी को भी बेहतर किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने विगत आठ वर्षों में विश्व स्तरीय एक्सप्रेसवेज निर्मित कराए हैं तथा प्रदेश को अन्य राज्यों से जोड़ने का कार्य किया है। तय समय पर एक्सप्रेस-वे पूर्ण किए गए। प्रदेश में एक्सप्रेस-वे के साथ इंटर स्टेट कनेक्टिविटी एवं हाईवे का बेहतर जाल बिछाया गया है।
विज्ञापन

इस अवसर पर जजपा जिलाध्यक्ष विजय सिंह, श्याम सुन्दर सभरवाल, रामफल कोसलिया, मंजीत जैलदार, मलखान सिंह, राजबीर तिहाडा, विजय भुरथला, टेकचन्द सैनी, पूर्व विधायक रामेश्वर दयाल, बच्चू सिंह, बिमला चौधरी, धनपत, सतीश सरपंच बुडोली, सुनील चौधरी, अमन जून, सुधीर चौधरी, संदीप खोरी, विपिन माजरा, ज्योति सांगवान, कमलेश डाबला, धर्मबीर चौकन, शेर सिंह कटारिया, झममन बिदावास, धर्मपाल देशवाल, अधिवक्ता सुधीर कुमार, किरण पाल यादव, राजबीर कालूवास, विक्रांत डहीना, कप्तान पूर्ण सिंह, सत्येंद्र झाबुआ, अधिवक्ता अरुण यादव, सचिन ढींगरा, किरण शर्मा, सुमन शर्मा, रमन यादव, किशन प्राणपूरा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed