फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Inter-house Hindi debate competition organized

Rewari News: अंतरसदनीय हिन्दी वाद-विवाद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

Sat, 19 Apr 2025 11:43 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 19 Apr 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
Inter-house Hindi debate competition organized
फोटो : 07गोठड़ा स्थित सैनिक स्कूल में आयोजित अंतरसदनीय हिन्दी वाद-विवाद प्रतियोगिता में विज
कुंड। गोठड़ा स्थित सैनिक स्कूल में सह-शैक्षिक गतिविधियों 2025-26 के अंतर्गत समूह अ वरिष्ठ वर्ग (कक्षा 9-12) व समूह ब कनिष्ठ वर्ग (कक्षा 7-8) के लिए अंतरसदनीय हिन्दी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कैडेटों ने आधुनिक तकनीक के दौर में प्रभावित मानव द्वारा सामाजिक संपर्कों को समाप्त न करने व ग्लोबल वार्मिंग के संबंध में जागरूक कराया।
विज्ञापन




प्रतियोगिता में वरिष्ठ वर्ग के लिए वाद-विवाद व कनिष्ठ वर्ग के लिए विषय ग्लोबल वार्मिंग को लेकर प्रतियोगिता हुई। वर्गवार 12-12 प्रतिभागियों ने विषय के पक्ष-विपक्ष तथा इसके समर्थन-विरोध में अपनी पुरजोर दलीलें प्रस्तुत कर विषयों पर मंथन किया। प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में सेवानिवृत्त प्राध्यापक व वरिष्ठ साहित्यकार रमेश चंद्र शर्मा रहे। विद्यालय प्राचार्य कैप्टन(भारतीय नौसेना) ब्रिज किशोर ने भी कार्यक्रम में शिरकत की। साथ ही उपप्राचार्या विंग कमांडर सुनैना चाहार, प्रशासनिक अधिकारी मेजर जय सिंह राठौड़ व वरिष्ठ अध्यापक गजेंद्र सिंह चौहान भी कार्यक्रम के साक्षी बने।
विज्ञापन


हिन्दी वाद-विवाद प्रतियोगिता के वरिष्ठ वर्ग में कैडेट शशिशेखर कक्षा बारहवीं, सुब्रोतो सदन, कैडेट दीपक कुमार द्विवेदी कक्षा बारहवीं, अर्जन सदन रहे। प्रतियोगिता के परिणामों की औपचारिक घोषणा निर्णायक मंडल में से वर्गवार मुकुट अग्रवाल व श्रीगोपाल वाशिष्ठ ने की तथा अपनी रचना प्रस्तुतियों से सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रतियोगिता के छात्र अध्यक्ष कैडेट नीरज व कैडेट दिलखुश रहे। मंच संचालन कैडेट आकाश, कैडेट कार्तिकेय सिंह दौसाद व कैडेट हर्ष दायमा ने किया, वहीं कार्यक्रम छात्र प्रभारी कैडेट आर्यन कुमार सिंह व कैडेट आर्यन रहे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



52 कैडेटों को भी स्वर्ण, रजत व कांस्य पदक देकर सम्मानित किया:
साथ ही प्रतियोगिता के अंत में अंतर्राष्ट्रीय हिंदी ओलिंपियाड फाउंडेशन नई दिल्ली की तरफ से आयोजित अंतर्राष्ट्रीय हिंदी ओलंपियाड प्रतियोगिता 2024 के द्वितीय राउंड तक पहुंचे 52 कैडेटों को भी स्वर्ण, रजत व कांस्य पदक देकर सम्मानित किया। गौरतलब है कि विश्व के करीब 25 देशों की प्रतिभागिता 5000 से अधिक देश-विदेश के विद्यालयों एवं दो लाख से अधिक प्रतिभागी छात्रों, विदेश मंत्रालय, रक्षा मंत्रालय एवं केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा अनुमोदित व आयोजित इस अंतर्राष्ट्रीय हिंदी ओलंपियाड प्रतियोगिता में सैनिक स्कूल रेवाड़ी के कक्षा छह के छात्र कैडेट आयुष सिन्हा ने विश्व स्तर पर पांचवा स्थान प्राप्त किया है, वहीं कक्षा छह के ही कैडेट चंद्रकांत ने अंतर्राष्ट्रीय हिंदी ओलंपियाड में क्षेत्रीय स्तर पर तृतीय स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परचम पूरे विश्व में लहराया है। कार्यक्रम में समस्त शिक्षक व अन्य कर्मचारीगण भी उपस्थित रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed