{"_id":"611014ae8ebc3ef417384335","slug":"intensive-investigation-at-railway-junction-due-to-independence-day-rewari-news-rtk6203813109","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वतंत्रता दिवस के चलते रेलवे जंक्शन पर हुई सघन जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वतंत्रता दिवस के चलते रेलवे जंक्शन पर हुई सघन जांच
रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 08 Aug 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेते रेलवे पुलिस बल।
- फोटो : Rewari
Link Copied
रेवाड़ी। स्वतंत्रता दिवस पर यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था को बनाए रखने के लिए रविवार को रेलवे स्टेशन पर सघन जांच की गई। आरपीएफ व जीआरपी रेवाड़ी के थाना प्रबंधकों इंसपेक्टर प्रदीप कुमार सांगवान व सब इंस्पेक्टर रणबीर सिंह के नेतृत्व में रेलवे स्टेशन पर सघन जांच अभियान चलाया गया।
विज्ञापन
आरपीएफ इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार सांगवान ने बताया कि स्टेशन पर यात्रियों को स्वतंत्रता दिवस पर किसी भी प्रकार की आपराधिक व आतंकवाद से संबंधित घटनाओं के मद्देनजर जांच अभियान चलाया गया है। उन्होंने बताया कि स्वतंत्रता दिवस पर किसी भी अप्रिय घटनाओं को रोकने के लिए आरपीएफ व जीआरपी के जवानों द्वारा डॉग स्क्वॉयड के साथ स्टेशन पर प्रत्येक यात्री ट्रेन के स्टेशन पर पहुंचने पर उतरने व चढ़ने वाले यात्रियों के सामान की जांच के साथ जरूरी जानकारी ली जा रही है। रेलवे स्टेशन रेवाड़ी पर प्लेटफार्म, वेटिंग हॉल, सर्कुलेटिंग एरिया, वाहन पार्किंग एरिया व पार्सल कार्यालय में संयुक्त चेकिंग की जा रही है। जीआरपी एसएचओ रणबीर सिंह ने बताया कि जीआरपी व आरपीएफ ने अपने जवानों को सुरक्षित माहौल बनाएं रखने के लिए विशेष दिशा निर्देश दिए हुए हैं कि स्टेशन पर आने जाने वाले प्रत्येक व्यक्ति पर नजर बनाए रखनी है। आरपीएफ इंस्पेक्टर ने बताया कि कैमरा टीम सीसीटीवी के माध्यम से स्टेशन के अधिकांश क्षेत्रों पर नजर रखे हुए है तथा किसी भी आपराधिक व आतंकवाद से संबंधित घटना से निपटने के लिए पूरी तरह चौकस है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।