{"_id":"679a7a3a470b7bb3f303ffa0","slug":"instructions-given-for-action-in-case-of-illegal-occupation-rewari-news-c-198-1-rew1001-214599-2025-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: अवैध कब्जे के मामले में कार्रवाई के दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: अवैध कब्जे के मामले में कार्रवाई के दिए निर्देश
Thu, 30 Jan 2025 12:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Thu, 30 Jan 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
फोटो : 14समाधान शिविर में उपायुक्त लोगों की समस्या सुनते हुए। स्रोत : डीपीआरओ
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। लघु सचिवालय में आयोजित समाधान शिविर में उपायुक्त अभिषेक मीणा ने हंस नगर में अवैध कब्जा करने के मामले में कार्रवाई करने का निर्देश अधिकारियों को दिया।
उन्होंने एक आंगनबाड़ी वर्कर से घरेलू हिंसा में मारपीट किए जाने के मामले पर पुलिस कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए। हाउसिंग बोर्ड सेक्टर-1 के पार्क में झूले, व्यायाम मशीन लगाने के साथ-साथ साफ सफाई रखने और नियमित रूप से जलापूर्ति करने की हिदायत दी। समाधान शिविर के दौरान अधिकतर शिकायतों का मौके पर ही निपटारा किया गया और अन्य शिकायतों को संबंधित विभागों को मार्क करते हुए आगामी कार्रवाई करने और नियमित रूप से एक्शन टेकन रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए। उपायुक्त ने कहा कि समाधान शिविर शिकायतों व समस्याओं के समाधान का सशक्त माध्यम है, जहां एक ही छत के नीचे विभिन्न विभागों से संबंधित मामलों को सुना जाता है। लघु सचिवालय सभागार, उपमंडल व नगर परिषद में नियमित रूप से शिकायत सुनी जा रही है। कोई भी नागरिक शिकायत से संबंधित दस्तावेजों के साथ सुबह 10 से 12 बजे के बीच अपनी शिकायत रख सकता है। इस अवसर पर एसडीएम सुरेंद्र सिंह तथा सीटीएम प्रीति रावत सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।