फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Instructions for providing better health services in Ayushman Arogya Mandir sub-centres

Rewari News: आयुष्मान आरोग्य मंदिर उपकेंद्रों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने के निर्देश

Tue, 30 Sep 2025 11:46 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 30 Sep 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
Instructions for providing better health services in Ayushman Arogya Mandir sub-centres
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। डीसी अभिषेक मीणा ने मंगलवार को लघु सचिवालय सभागार में हुई नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड (एनक्यूएएस) की जिला गुणवत्ता समिति की बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की। उन्होंने एनक्वास मानकों पर खरा उतरने के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए।
डीसी ने कहा कि जिले की आयुष्मान आरोग्य मंदिर उपकेंद्र (एएएम-एससी) सहित सभी स्वास्थ्य संस्थाओं में बेहतर से बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाई जाए।
सिविल सर्जन डॉ. नरेन्द्र दहिया ने बताया कि अगस्त में औलांत, जैतपुर, बुडौली, करावरा, बीकानेर, गंगायचा जाट, खटावली व फिदेड़ी को एन्क्वास सर्टिफिकेट प्रदान किया गया। दिसंबर 2025 तक 50 प्रतिशत आयुष्मान आरोग्य मंदिर उप-केंद्रों के एनक्वास सर्टिफिकेशन करवाया जाना है।
विज्ञापन

अक्तूबर में जिला के नागरिक अस्पताल रेवाड़ी, उपमंडल नागरिक अस्पताल कोसली, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बावल, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डहीना, बासदूधा, बव्वा, कारौली, मामडिया आसमपुर व मनेठी सहित 22 एएएम-एससी को सक्षम पोर्टल पर अपडेट करके एनक्वास के लिए अप्लाई करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सितंबर में 9 एएएम-एससी को एनक्वास सर्टिफिकेट के लिए अप्लाई करवाया गया है। बैठक में एसीयूटी रूहानी, पीएमओ डॉ. सुरेन्द्र यादव, उप-सिविल सर्जन डॉ. जोगेन्द्र तंवर, आईएमए के प्रतिनिधि डॉ. एसपी यादव, डॉ. एसपी महलावत, डॉ. सुरेश कटारिया, डॉ. नीलम, मुनेश यादव, राधा, रविन्द्र यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed