{"_id":"68aa071f7c266a6b340ca17b","slug":"inspired-youth-to-make-a-career-in-science-rewari-news-c-198-1-rew1001-224570-2025-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: युवाओं को विज्ञान में करियर बनाने के लिए किया प्रेरित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: युवाओं को विज्ञान में करियर बनाने के लिए किया प्रेरित
विज्ञापन
फोटो : 10राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेते विद्यार्थी साथ में शिक्षक
रेवाड़ी। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बीकानेर में राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्राचार्य मनोज कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस को मनाने का उद्देश्य चंद्रयान 3 मिशन सफलता को याद करना और युवाओं को विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित में करियर बनाने के लिए प्रेरित करना है।
विज्ञान अध्यापिका हरिता शर्मा के नेतृत्व में कक्षा 6 से 8वीं के किशन, पूर्ति, नताशा, भावना, इशिका, कनिष्का, दीपिका ने लघु नाटिका के माध्यम से वैज्ञानिकों को याद कर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी में उनके योगदान पर प्रकाश डाला जबकि संजना ने भाषण के माध्यम से ऐतिहासिक दिन को याद किया।
इस अवसर पर स्टाफ सचिव प्रवक्ता सत्ते सिंह, मीनाक्षी चुग, अनिता रोहिल्ला, पुनीता सैनी सहित अध्यापक रविंद्र कुमार, मुकेश कुमार, पूनम देवी व अन्य मौजूद रहे।