फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Inspire children to plant trees too: Vimal Kumar

जिला जज ने सीनियर सिटीजन क्लब में किया पौधारोपण

Tue, 19 Jul 2022 12:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jul 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Inspire children to plant trees too: Vimal Kumar
रेवाड़ी। हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण पंचकूला द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव अभियान के तहत सोमवार को सीनियर सिटीजन क्लब रेवाड़ी में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें जिला एवं सत्र न्यायाधीश विमल कुमार व डालसा सचिव एवं सीजेएम वर्षा जैन ने पौधरोपण किया।
विज्ञापन

जिला एवं सत्र न्यायाधीश विमल कुमार ने पौधरोपण करते हुए सभी को पौधरोपण के लिए प्रेरित किया। कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रत्येक मनुष्य के साथ-साथ अधिकारी व स्टाफ मेंबर एक-एक पौधा अवश्य लगाएं। उन्होंने कहा कि बच्चों को भी पौधरोपण के लिए प्रेरित करना चाहिए। डालसा सचिव एवं सीजेएम वर्षा जैन ने इस मौके पर पौधरोपण किया। कहा कि मनुष्य के जीवन में पेड़ों का विशेष महत्व है। पेड़ हमें ऑक्सीजन देते हैं और पेड़ ने केवल हमें शुद्ध हवा प्रदान करते हैं बल्कि पर्यावरण को सुंदर बनाने में भी विशेष योगदान करते हैं। आजकल मनुष्य सुख सुविधाओं के लालच में आकर पेड़ों का शत्रु बन बैठा है। वह निरंतर पेड़ों को काटता जा रहा है। इसलिए हमें पेड़ों पेड़ों की कटाई नहीं करनी चाहिए। हमें अपने जन्मदिन, शादी समारोह आदि में पौधरोपण करने का प्रण करना चाहिए। इस अवसर पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश विमल कुमार व डालसा सचिव वर्षा जैन ने सीनियर सिटीजन क्लब का निरीक्षण किया तथा उपस्थित लोगों की समस्याएं भी सुनीं। चेयरमैन लोक अदालत जग भूषण गुप्ता ने भी पौधरोपण किया। इस अवसर पर अधिवक्ता शंकर सिंह, डा. आर के शर्मा, सूरजपाल यादव, पृथ्वी सिंह एवं सीनियर सिटीजन क्लब के अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed