फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Inspirational brave women were honored

Rewari News: प्रेरणास्रोत वीर नारियों को किया सम्मानित

Sun, 01 Jun 2025 12:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 01 Jun 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
Inspirational brave women were honored
फोटो : 26जाट धर्मशाला में वीर नारी सम्मान समारोह का दृश्य। स्रोत : संस्था
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। लोकमाता अहिल्या बाई होलकर की त्रिशताब्दी जन्म जयंती के उपलक्ष्य में हुड्डा चौक के पास स्थित जाट धर्मशाला में वीर नारी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता चिकित्सक एवं समाजसेविका डॉ. पूनम यादव ने की। मुख्य अतिथि सुशीला यादव और विशिष्ट अतिथि सीए सरिता यादव और मुख्य वक्ता दिल्ली विश्वविद्यालय की सहायक प्रोफेसर डॉ. अदिति पासवान रहीं।
विज्ञापन

डॉ. पासवान ने अपने भाषण में लोकमाता अहिल्या बाई होलकर के जीवनवृत्त, नारी नेतृत्व और सामाजिक योगदान पर विस्तृत प्रकाश डाला। इस कार्यक्रम में समाज की प्रेरणास्रोत व विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य के लिए वीर नारियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस आयोजन के संयोजक डॉ. रामबाबू यादव, सह-संयोजक सीए निधि गौतम व संजय डाटा ने सक्रिय भूमिका निभाई। संयोजक डॉ. रामबाबू यादव ने बताया कि यह समारोह महिला सशक्तिकरण, समाजसेवा और ऐतिहासिक नारी योगदान की स्मृति में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed