फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Inspection of the laboratories of the district will be done

जिले की विज्ञान प्रयोगशालाओं का किया जाएगा औचक निरीक्षण

Mon, 19 Sep 2022 12:48 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 19 Sep 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Inspection of the laboratories of the district will be done
रेवाड़ी। शिक्षा विभाग की ओर से चलाए गए साइंस प्रमोशन प्रोग्राम के तहत राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद, गुरुग्राम की ओर से जिले के विद्यालयों की प्रयोगशालाओं के निरीक्षण के निर्देश दिए गए हैं। डायट हुसैनपुर के प्राचार्य सुभाष चंद्र ने बताया कि इस प्रोग्राम के तहत जिले के उच्च और वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों की प्रयोगशालाओं का जिला विज्ञान विशेषज्ञ रीनू यादव व डायट में उपस्थित विज्ञान विषय विशेषज्ञ डॉ. बीर सिंह, दिनेश कुमार और धर्मेंद्र यादव प्रत्येक सप्ताह निरीक्षण करेंगे।
विज्ञापन

प्राचार्य ने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत प्रत्येक माध्यमिक एवं वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में प्रयोगशालाएं खोलने की व्यवस्था की गई है। इनमें बच्चा कुछ करके सीखता है ताकि उसके मन में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित हो। ऐसा होने से बच्चे में प्रेक्षण लेने, विश्लेषण करने व निष्कर्ष तक पहुंचने की सोच, विचार करने की क्षमता, निरीक्षण का भाव व निर्णय लेने क्षमता विकसित होती है। अपने सीखे गए कार्य पर वह व्याख्यान देने का कौशल हासिल करता है।
विज्ञापन

विज्ञान प्रभारी डॉ. बीर सिंह ने बताया कि परिषद से मिले निर्देश अनुसार इस माह प्रयोगशालाओं के निरीक्षण का कार्यक्रम निर्धारित करके जल्द भेजा जाए और इस कार्य के लिए निर्धारित पता, जो गूगल फार्म उपलब्ध कराया गया है। इसमें दर्शाए गए मुख्य बिंदु जैसे विद्यालय में विज्ञान अध्यापक है या नहीं, प्रयोगशाला में प्राप्त उपकरण व सामग्री है या नहीं, बिजली पानी व हवा की व्यवस्था, प्रयोगशाला का रखरखाव, सुरक्षा के उपकरण, अध्यापक/ प्राध्यापकों द्वारा बच्चों को प्रयोगशाला में प्रयोग करवाए जाते हैं या नहीं आदि पर ध्यान केंद्रित करते हुए प्रयोगशाला की स्थिति के अनुसार गूगल फार्म के माध्यम से विस्तृत रिपोर्ट बनाकर के आगामी कार्रवाई के लिए भेज दिया जाएगा। निरीक्षणकर्ताओं की ओर से विज्ञान से संबंधित कुछ प्रयोगों का प्रमाणीकरण करके अध्यापकों एवं विद्यार्थियों में साइंस के प्रति रुचि पैदा करने के लिए प्रेरित किया जाएगा ताकि बच्चे भविष्य में ज्यादा से ज्यादा विज्ञान की तरफ आकर्षित हो सकें तथा देश की प्रगति में योगदान दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed