फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Inspected FLN activities in classrooms

Rewari News: कक्षाओं में किया एफएलएन की गतिविधियों का निरीक्षण

Tue, 24 Dec 2024 12:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 24 Dec 2024 12:06 AM IST
विज्ञापन
Inspected FLN activities in classrooms
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। जिले के प्राथमिक विद्यालयों में कक्षाओं में एफएलएन के तहत की गई गतिविधियों का शिक्षा अधिकारियों ने निरीक्षण किया।
जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी कपिल पूनिया और डायट प्राचार्य सुभाष चंद के नेतृत्व में पर्यवेक्षण कार्य संपन्न हुआ। जिन पर्यवेक्षकों की ड्यूटी लगाई गई थी, उन्होंने सारा दिन स्कूल में रहकर वहां अध्यापकों द्वारा कक्षा में पढ़ाने के तरीके एवं निपुण हरियाणा कार्यक्रम के अंतर्गत एफएलएन के तहत कक्षाओं में करवाई जा रही गतिविधियों का अवलोकन किया। कई खामियां भी मिलीं।
कहीं बैंच कम तो कहीं पर आवश्यक नियमों का पालन नहीं किया जा रहा था। प्रत्येक विद्यालय में आधारभूत सुविधाओं जैसे पीने के पानी की व्यवस्था, खेल का मैदान, पुस्तकालय की उपलब्धता, स्मार्ट बोर्ड या प्रोजेक्टर आदि की उपलब्धता के साथ-साथ बिजली और इंटरनेट की व्यवस्था को भी देखा गया।
विज्ञापन

विद्यालय प्रबंधन समिति की विद्यालय के विकास में मुख्य भूमिका होती है, इसलिए इस दौरान यह भी जाना गया कि संबंधित विद्यालय विद्यालय प्रबंधन समिति कितनी सक्रिय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर्यवेक्षण के अंतर्गत विद्यालय में उपस्थित सभी कक्षा अध्यापकों की कक्षाओं का अवलोकन कर देखा गया कि वे सभी बच्चों के साथ किस प्रकार शिक्षण कार्य कर रहे हैं, प्रति सप्ताह विभाग द्वारा दिए गए टैबलेट का कितनी बार उपयोग कर रहे हैं, स्टाफ सदस्यों और मुखिया के बीच वातावरण कितना सहयोगात्मक है। यह भी जाना कि विद्यालय में स्टाफ बैठकें होती हैं या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed