फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   insorence emplioyees demonstration

निजीकरण के खिलाफ बीमा कंपनी के कर्मचारियों का प्रदर्शन

Thu, 05 Aug 2021 12:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 05 Aug 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
insorence emplioyees demonstration
शहर में प्रदर्शन करते इंश्योरेंस कर्मचारी। संवाद - फोटो : Rewari
कानोड गेट पर न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी लिमिटेड, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड, नेशनल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड और यूनाइटेड इंडिया आदि चार साधारण बीमा कम्पनियों के संयुक्त तत्वावधान में कर्मचारियों द्वारा सरकार की नीतियों के विरुद्ध एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन का आयोजन किया गया। यूनाइटेड इंडिया एश्योरेंस के कमल यादव ने बताया कि पूरे भारत में सभी पीएसयू बीमा कंपनियों के कर्मचारियों द्वारा आयोजित इस धरना प्रदर्शन में निजीकरण का विरोध किया जा रहा है। सरकार अपनी मनमानी के तहत सरकारी कम्पनियों को निजी हाथों में सौंपना चाहती है, जो कि गलत है। इससे लगभग 60-70 हजार कर्मचारी प्रभावित होगें और उनका भविष्य अंधकारमय हो जायेगा। इस धरने में कर्मचारियों ने लोकसभा में संशोधन अधिनियम के पारित होने का विरोध किया और इसे वापस लेने की मांग की। वेतन संशोधन का तत्काल समाधान और परिवार पेंशन सुधार के साथ-साथ 1995 पेंशन योजना के तहत सभी कर्मचारियों के कवरेज की भी जोरदार मांग की। इसके तहत पूरे भारत वर्ष में सभी सरकारी कम्पनियों के ऑफिस बंद रहे।
विज्ञापन

कोरोनाकाल में सेवाएं देने के लिए खोल दफ्तर
सरकारी कंपनियों ने कोराना के मुश्किल समय में भी आम लोगों को सर्विस देने के लिए सभी आफिस खोले थे। परिणाम स्वरूप बहुत कर्मचारी इस दौरान कोरोना की वजह से अकाल मृत्यु को प्राप्त हुए। यूनियनों, कर्मचारियों और अधिकारियों के संघ के संयुक्त मंच (ज्वाइंट फोरम ऑफ ट्रेड यूनियन) द्वारा आयोजित इस एक दिवसीय धरना प्रदर्शन में यूनाइटेड इंडिया एश्योरेंस कंपनी से कमल यादव, कृष्ण कुमार, भावना यादव, मोनिका सरजीत, सतीश यादव, मुकेश, सरिता यादव, अशोक अग्रवाल, दीपिका, संजय रुस्तगी तथा नेशनल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड से अनिल अग्रवाल, सुनील यादव, अजय मेहंदीरत्ता, शर्मिन्द्र कुमार आदि कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed