फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   INSO locks VC office for seat reduction and student not admitted

सीट घटाने और छात्र का एडमिशन न करने पर इनसो ने वीसी ऑफिस को जड़ा ताला

Thu, 12 Nov 2020 01:35 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2020 01:35 AM IST
विज्ञापन
INSO locks VC office for seat reduction and student not admitted
वीसी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते इनसो कार्यकर्ता। - फोटो : Rewari
रेवाड़ी। इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय (आईजीयू) मीरपुर वीसी के खिलाफ प्रदर्शनों का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को विद्यार्थियों ने कैंपस में प्रदर्शन करते हुए गेट पर ताला जड़ दिया और 10 दिन से बेटे के दाखिले के लिए चक्कर काट रही मां को न्याय दिलाने के लिए जमकर बवाल काटा।
विज्ञापन

विद्यार्थियों के अनुसार पिछले वर्ष में बस में चढ़ते समय पैर फिसलने के कारण गिरने से कैंपस में ही विवि के जुगल किशोर नामक छात्र की मौत हो गई थी। उस समय वीसी द्वारा मृतक के परिजनों को नौकरी व छोटे भाई को विवि में निशुल्क दाखिला देकर शिक्षा दिलाने का आश्वासन दिया गया था। लेकिन पिछले दस दिन से मृतक का भाई बी.फार्मा विषय में दाखिला लेने के लिए चक्कर लगा रहा था। वहीं उसके परिजन भी पिछले तीन दिन से वीसी से मिलने का समय मांग रहे थे। लेकिन उनको मिलने का समय भी नहीं दिया गया। बता दें कि सोमवार व मंगलवार को एबीवीपी की ओर से भी विवि में सीट बढ़ाने केे लेकर प्रदर्शन करते हुए वीसी का पुतला फुंकने के साथ भेदभाव का आरोप लगाते हुए इस्तीफे की मांग की गई थी।
विज्ञापन

इनसो की ओर से किया गया प्रदर्शन
बुधवार को इनेसो के अध्यक्ष रवि मसीत के नेतृत्व में दोपहर के समय मृतक के भाई को विवि में दाखिला देने व सीटें घटाने के विरोध में हंगामा किया गया। हंगामा तीन से चार घंटे तक चला। इस दौरान वीसी कार्यालय का गेट भी क्षतिग्रस्त हो गया। यूनिवर्सिटी इनसो अध्यक्ष रवि मसीत ने कहा कि वीसी छात्र के परिजनों से नहीं मिल रहे हैं। वहीं वीसी ने इस वर्ष सीट बढ़ाने का आश्वासन देकर पिछले वर्ष साइंस के कोर्सों की सीट कम की थीं। एलएलएम का कोर्स भी बंद कर दिया था। एक सोची समझी साजिश के तहत विवि को पीछे धकेलने का काम किया जा रहा है। अगर छात्र विरोधी फैसला वापस नहीं लेंगे तथा उस छात्र का दाखिला नहीं किया तो आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विवि की तरफ से कोई मिलने तक नहीं आया : सरोज
मृतक छात्र की मां सरोज ने बताया कि उनसे बात करने के लिए विवि की तरफ से कोई नहीं आया। अब वीसी भी अपने वादे से मुकर रहे हैं। इस मौके पर मृतक की बहन रक्षा, मोनिका, प्रीति, जानवी, हिमांशी, अजय, हेमंत, मंजीत, मनीष, हेमंत, साहिल, सौरभ, योगेश ,मनजीत, नवीन, अशोक, रोहित, अमित, संदीप, सुमित, मोहित, रवि, राकेश, राजेश, मनीष, नरेश, कुलदीप, अक्षय, सुमित, सागर, महेश, अनिल, सुनील, सोनू, सक्षम, मोनू, संजीत, ललित व अमित सहित अनेक छात्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed