फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   INLD sent invitation to INDIA alliance leaders for Chaudhary Devi Lal Jayanti celebration

चौधरी देवीलाल जयंती: INLD ने INDIA के नेताओं को भेजा न्योता, अभय बोले- कांग्रेस को न्योता देने में परहेज नहीं

Tue, 12 Sep 2023 09:02 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 12 Sep 2023 09:02 PM IST
सार

अभय चौटाला ने कहा कि  25 सितंबर को चौधरी देवीलाल के सम्मान दिवस पर भारत के अधिकतर नेता जुटेंगे। कांग्रेस को न्योता देने में कोई परहेज नहीं है। भाजपा के चौधरी बीरेंद्र सिंह को भी न्योता भेजा है।

विज्ञापन
INLD sent invitation to INDIA alliance leaders for Chaudhary Devi Lal Jayanti celebration
इनेलो नेता चौ. अभय सिंह चौटाला। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के रेवाड़ी में इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) नेता एवं ऐलनाबाद से विधायक चौधरी अभय चौटाला ने कहा कि 25 सितंबर को इस बार पूर्व उप प्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल की जयंती सम्मान दिवस के रूप में कैथल में मनाई जाएगी। इसमें इंडिया गठबंधन के नेताओं को न्योता भेजा गया है।

विज्ञापन


चौटाला मंगलवार को मीडिया सेंटर में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि रैली में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अलावा लालू प्रसाद यादव, फारूख अब्दुला, उद्धव ठाकरे, सतपाल मलिक, सुखबीर बादल व जयंत चौधरी सहित अन्य शामिल हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कांग्रेस को न्योता देने में कोई परहेज नहीं है, लेकिन बुधवार को गुरुग्राम में होने वाली बैठक में इस पर विचार किया जाएगा। चौधरी देवीलाल एक संस्था थे। ऐसे में उनके सम्मान में होने वाले कार्यक्रम में सभी को आना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता चौधरी बीरेन्द्र सिंह को भी न्योता दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक सवाल के जवाब में अभय चौटाला ने कहा कि जननायक जनता पार्टी का जनाधार सिमट चुका है। अब कुछ स्वार्थी लोग ही वहां बचे हैं। यही कारण है कि अब हरियाणा को छोड़कर राजस्थान की ओर रूख कर लिया हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा के दिन लद चुके है। विधानसभा चुनावों में भाजपा का सुपड़ा साफ हो जाएगा।

मीडिया से बात करने के दौरान डीआईपीआरओ से हुआ विवाद
सेक्टर-1 में बनाए गए मीडिया सेंटर का निरीक्षण करने व मीडिया से बात करने से पूर्व अभय चौटाला की जिला लोकसंपर्क अधिकारी से विवाद हो गया। चौटाला का आरोप है कि अधिकारी ने उन्हें मीडिया सेंटर में प्रवेश करने से रोका। अधिकारी के रवैये को लेकर चौटाला ने कहा कि मीडिया सेंटर में आकर कोई भी अपनी बात रख सकता है।


एक विधायक उपायुक्त कार्यालय का भी निरीक्षण कर सकता है। विधायक का पद चीफ सेक्रेटरी से भी बड़ा पद होता है। वह मामले की शिकायत मुख्यमंत्री और विधानसभा स्पीकर से करेंगे। अधिकारी के व्यवहार से तल्ख नजर आए अभय चौटाला ने कहा कि वे इस पूरे मामले को विधानसभा के पटल पर रखेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed