{"_id":"6908fb1f1273c2256b07d604","slug":"inld-protests-over-problems-rewari-news-c-198-1-rew1001-228407-2025-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: समस्याओं को लेकर इनेलो का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: समस्याओं को लेकर इनेलो का प्रदर्शन
Tue, 04 Nov 2025 12:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Tue, 04 Nov 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
फोटो: 33रेवाड़ी। किसानों की समस्याओं को लेकर प्रदर्शन करते इनेलो कार्यकर्ता। संवाद
- फोटो : विजेथुआ महावीरन धाम का मकरीकुंड व मंदिर ।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेवाड़ी। इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सोमवार को नई अनाज मंडी रेवाड़ी में किसानों की समस्याओं को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान पार्टी के राष्ट्रीय सचिव नरेन्द्र प्रजापति और प्रदेश एससी सेल प्रभारी वेद सिंह मुंडे विशेष रूप से मौजूद रहे और प्रदर्शन का नेतृत्व किया।
प्रदर्शन से पहले जिला प्रधान डॉ. राजपाल यादव ने मंडी में फैली अव्यवस्थाओं का जायजा लिया। बाद में कार्यकर्ताओं ने काली पट्टी बांधकर रोष प्रकट किया और नारेबाजी करते हुए जिला सचिवालय पहुंचकर सीटीएम के माध्यम से राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा।
वेद मुंडे ने कहा कि प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश और बाढ़ के कारण खेतों में जलभराव हुआ जिससे किसानों की फसलें बर्बाद हो गई। इनेलो ने सरकार से बार-बार पानी निकासी और मुआवजे की मांग की, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि किसानों को खरीफ की फसल और आगामी फसल दोनों का मुआवजा मिलना चाहिए ताकि वे आर्थिक तंगी से उबर सकें।
डॉ. राजपाल यादव ने कहा कि दक्षिणी हरियाणा में बाजरे की फसल किसानों को 1800-1900 रुपये प्रति क्विंटल के भाव पर बेचनी पड़ रही है जबकि भावांतर की राशि भी पूरी नहीं मिल रही। इससे किसानों को लगभग 250 रुपये प्रति क्विंटल का नुकसान हो रहा है।
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द किसानों की समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया, तो इनेलो पार्टी बड़ा आंदोलन शुरू करेगी।
इस प्रदर्शन में एडवोकेट रजवन्त डहीनवाल, कमला शर्मा, वरुण गांधी, सुमेर सिंह, कुलदीप यादव, रामकिशन छिल्लर, मुकेश खातोदिया, सहित अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।