{"_id":"6255bc1054292a6fe035723b","slug":"inld-district-president-s-wife-broke-the-chain-case-registered-rewari-news-rtk6437339113","type":"story","status":"publish","title_hn":"इनेलो जिलाध्यक्ष की पत्नी के गले से तोड़ी चेन, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इनेलो जिलाध्यक्ष की पत्नी के गले से तोड़ी चेन, केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेवाड़ी। दिल्ली-जयपुर हाईवे जड़थल में माता के मेले में एक बदमाश ने सोमवार की शाम को इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के जिला अध्यक्ष डॉ. राजपाल यादव की पत्नी के गले से सोने की चेन तोड़ ली। पीड़ित की शिकायत के आधार पर कसौला थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। हालांकि अभी बदमाश पुलिस की पकड़ से दूर है।
पुलिस के अनुसार गांव आशियाकी निवासी इनेलो अध्यक्ष डॉ. राजपाल शहर के बाइपास स्थित सनसिटी में रहते हैं। सोमवार को वह अपनी पत्नी कृष्णा यादव के साथ दिल्ली-जयपुर हाईवे पर पड़ने वाले गांव जड़थल में माता के मेले में पूजा-अर्चना करने पहुंचे थे। मेले में काफी भीड़ थी। इसी बीच बदमाश ने कृष्णा यादव के गले से सोने की चेन तोड़ ली। तोड़ी गई सोने की चेन ढाई तोले की बताई जा रही है। इसके बाद जिला अध्यक्ष खुद अपनी पत्नी के साथ बदमाश को ढूंढते रहे, लेकिन पता नहीं चल सका। उसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची कसौला थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। वहीं, पुलिस जल्द ही चेन तोड़ने वाले बदमाश को पकड़ने का दावा कर रही है। हालांकि आरोपी पुलिस की गिरफ्त से दूर है।