{"_id":"696e74d11d4de9b52d0cea72","slug":"initiativewomen-made-aware-about-health-rewari-news-c-198-1-rew1003-232311-2026-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: पहल...महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: पहल...महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक
Mon, 19 Jan 2026 11:45 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Mon, 19 Jan 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
सिविल अस्पताल में पहल विंग के शुभांरभ के दौरान एकत्रित हुए चिकित्सक। संवाद
रेवाड़ी। सिविल अस्पताल में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) की टीम की ओर से गठित पहल विंग का प्रथम परिचय व स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही गर्भवती महिलाओं को स्वस्थ रहने की शपथ दिलाई गई।
आईएमए के अध्यक्ष डॉ. नीरज यादव ने पहल विंग का उद्देश्य डॉक्टर और समाज के बीच बढ़ती दूरी को कम कर डर से जागरूकता और बीमारी से स्वास्थ्य की ओर बढ़ना है।
उन्होंने कहा कि आने वाले समय में किशोरियों और महिलाओं के लिए नियमित जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाएंगे ताकि लोग डॉक्टर को केवल बीमारी में नहीं बल्कि स्वास्थ्य मित्र और प्रहरी के रूप में देखें।
विज्ञापन
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से की गई। इस अवसर पर सीनियर आई सर्जन डॉ. कंचन यादव, ईएनटी सर्जन डॉ. रंगा और वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. अर्चना यादव मौजूद रहीं। पहल विंग की और से सभी अतिथियों का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया।
संचालन शेफाली सैनी ने किया। डॉ. अचल सिंगला ने अल्ट्रासाउंड की उपयोगिता, डॉ. दिव्या श्रीवास्तव ने गर्भावस्था में जरूरी जांच और डॉ. पूनम जैन ने संतुलित आहार के बारे में जानकारी दी।
डॉ. मित्रा सक्सेना ने थैलेसीमिया जैसी अनुवांशिक बीमारियों से बचाव के लिए प्री-कंसेप्शनल काउंसलिंग की जानकारी दी। डॉ. मनीषा वर्मा ने गर्भावस्था के दौरान लगाए जाने वाले दो आवश्यक टीकों के बारे में बताया। डॉ. मीनाक्षी यादव ने उपस्थित गर्भवती महिलाओं को स्वस्थ रहने की शपथ दिलाई।
उषा यादव और डॉ. कृतिका पांडेय ने गर्भवती महिलाओं से प्रश्नोत्तर सत्र किया। समापन पर डॉ. रंगा ने नई टीम को बधाई देते हुए इस पहल की सराहना की। कार्यक्रम में ओपीडी में आए बड़ी संख्या में मरीज व उनके परिजन मौजूद रहे।