{"_id":"68c460745731cd371702bd8b","slug":"initiation-program-organized-for-newly-admitted-students-rewari-news-c-198-1-fth1001-225602-2025-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: नव प्रवेशित विद्यार्थियों के लिए दीक्षा आरंभ कार्यक्रम कराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: नव प्रवेशित विद्यार्थियों के लिए दीक्षा आरंभ कार्यक्रम कराया
विज्ञापन
फोटो : 21रेवाड़ी। आईजीयू में स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओ
रेवाड़ी। इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय ने अपने 13वें स्थापना दिवस के उपलक्ष में नव प्रवेशित विद्यार्थियों के लिए प्रेरक दीक्षा आरंभ कार्यक्रम का आयोजन शुक्रवार को हुआ। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर असीम मिगलानी ने की।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां शारदे के समक्ष दीप प्रज्वलन और विश्वविद्यालय के कुलगीत से किया गया। शैक्षणिक मामले के अधिष्ठाता प्रोफेसर सुनील कुमार ने नव प्रवेशित विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए विश्वविद्यालय के विजन और मिशन की विस्तार से जानकारी दी।
उन्होंने यूजीसी की शिक्षा नीतियों, रैगिंग विरोधी नियमों, प्रयोगशालाओं, कोर्स क्रेडिट प्रणाली, सूचना प्रणाली और अन्य सुविधाओं का भी उल्लेख किया। छात्र कल्याण के अधिष्ठाता प्रोफेसर करण सिंह ने वर्ष भर आयोजित साहित्यिक, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और राष्ट्रीय सेवा योजना, यूथ रेड क्रॉस इकाइयों की गतिविधियों की जानकारी दी।
विज्ञापन
साथ ही विद्यार्थियों को इनसे जुड़ने के लिए प्रोत्साहित किया। कुलपति प्रोफेसर असीम मिगलानी ने नव प्रवेशित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि शिक्षा केवल डिग्री प्राप्ति का माध्यम नहीं बल्कि व्यक्तित्व के संपूर्ण विकास का आधार है। उन्होंने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत गुरु-शिष्य परंपरा को जोड़ने की महत्ता बताई।
स्वामी विवेकानंद के कथन उठो जागो और लक्ष्य प्राप्ति तक मत रुको का उल्लेख कर विद्यार्थियों को प्रेरित किया। कुलपति ने खेलों और सांस्कृतिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी करने पर भी जोर दिया।
लाइब्रेरियन प्रोफेसर पंकज कुमार त्यागी ने अटल बिहारी वाजपेई पुस्तकालय की शोध सामग्री एवं कार्यप्रणाली के बारे में विस्तृत जानकारी दी जबकि चीफ वार्डन प्रोफेसर सतीश कुमार ने छात्रावासों की सुविधाओं और उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।
निदेशक युवा कल्याण प्रोफेसर अदिति शर्मा ने खेल विभाग की गतिविधियों का परिचय देते हुए सभी से खेलों में भागीदारी बढ़ाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने हरियाणवी गीतों पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।
विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करने वाले प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को कुलपति की ओर से सम्मानित भी किया गया। इस आयोजन ने नव प्रवेशित विद्यार्थियों को प्रेरणा दी और उन्हें विश्वविद्यालय की गरिमा बढ़ाने का संकल्प दिलाया।