फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Initiation program held for newly admitted female students

Rewari News: नवप्रवेशित छात्राओं के लिए हुआ दीक्षा आरंभ कार्यक्रम

Wed, 03 Sep 2025 11:28 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 03 Sep 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
Initiation program held for newly admitted female students
फोटो : 26रेवाड़ी। मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय में आयोजित दीक्षा आरंभ कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय के प्राणी विज्ञान विभाग में बुधवार को नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए दीक्षा आरंभ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को विवि की संस्कृति, विभागीय दृष्टिकोण, पाठ्यक्रम, शैक्षणिक नियमों, प्रयोगशाला पद्धतियों तथा शोध व करियर संभावनाओं से अवगत कराना था।
कार्यक्रम की अध्यक्षता अधिष्ठाता जीव संकाय, लाइब्रेरियन एवं विभागाध्यक्ष प्रो. पंकज कुमार त्यागी ने की। उन्होंने विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं और प्राणी विज्ञान क्षेत्र में उपलब्ध देश-विदेश के करियर अवसरों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने आईसीएमआर-जेआरएफ, डीबीटी-जेआरएफ व एचएससीएसटी फैलोशिप जैसी शोधवृत्तियों तथा विश्वविद्यालय पुस्तकालय में उपलब्ध डिजिटल संसाधनों की जानकारी दी।
विज्ञापन

डॉ. श्रुति ने विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम एवं एनईपी-2020 के महत्व से परिचित कराया तथा लक्ष्य निर्धारण और सकारात्मक आदतें अपनाने के लिए प्रेरित किया। डॉ. प्रिया कुमारी ने विभाग की स्थापना, इतिहास, पूर्व छात्रों और उपलब्ध सुविधाओं पर प्रस्तुति दी तथा नेट-जेआरएफ परीक्षाओं की तैयारी पर बल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने सह-पाठ्यचर्या गतिविधियों व मेंटर-मेंटी कार्यक्रम में भागीदारी हेतु भी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed