{"_id":"66f998b718e3b343a70c802e","slug":"informetion-about-vedic-mathmetics-rewari-news-c-198-1-rew1001-209960-2024-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: कार्यशाला में विद्यार्थियों को दी वैदिक गणित की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: कार्यशाला में विद्यार्थियों को दी वैदिक गणित की जानकारी
Sun, 29 Sep 2024 11:43 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sun, 29 Sep 2024 11:43 PM IST
विज्ञापन
फोटो : 01रेवाड़ी। आईजीयू में वैदिक गणित पर एक दिवसीय कार्यशाला में पहुंची मुख्य वक्ता प्रोफेस
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय के गणित विभाग की ओर से वैदिक गणित पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को वैदिक गणित के बारे में जानकारी दी गई।
कार्यशाला की मुख्य वक्ता दिल्ली कॉलेज आर्ट एंड कॉमर्स की प्रो. अनुराधा गुप्ता रहीं। अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. जेपी यादव ने की। प्रो. मंजू परुथी, सतीश खुराना ने मुख्य वक्ता और कुलपति का स्वागत गुलदस्ता देकर किया। प्रो. अनुराधा गुप्ता ने विद्यार्थियों को वैदिक ज्यामिति के बारे में बताया। गणित की सामान्य जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला।
कुलपति प्रो. जेपी यादव ने वैदिक गणित को जानने की जिज्ञासा प्रकट की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम विद्यार्थियों के विकास में सहायक होते हैं। कार्यशाला में राजकीय महाविद्यालय नारनौल की डॉ. सुमन, डॉ. मनोज कुमार, राजकीय महिला महाविद्यालय नारनौल की डॉ. उषा, राजकीय महाविद्यालय कोसली की डॉ. मोनिया, राजकीय महाविद्यालय रेवाड़ी के डॉ. धीरज यादव और विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
कार्यशाला के बाद प्रतियोगिता हुई जिसमें यूटीडी के तीन विद्यार्थी जयदीप, मनमोहन और साक्षी संयुक्त रूप से प्रथम रहे। मयंक बंसल एमबीए द्वितीय स्थान और राजकीय महाविद्यालय रेवाड़ी की पूजा व राजकीय महाविद्यालय कोसली की राशि शर्मासंयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहीं। प्रथम विजेता को 1100, द्वितीय को 750 और तृतीय विजेता 500 की नकद राशि दी गई।
कार्यशाला के सह-संयोजक डॉ. महावीर सिंह बड़क, कोऑर्डिनेटर डॉ. प्रतिभा यादव, मनीष यादव, सौरव वर्मा, पूजा खोला और अरुण यादव ने मुख्य भूमिका निभाई। प्रोफेसर मंजू परुथी ने विद्यार्थियों, इंचार्ज, शिक्षकों के प्रति आभार जताया।