{"_id":"67bb6f1db53dee02a40fbbf4","slug":"information-given-to-parents-about-admission-under-rte-rewari-news-c-198-1-rew1001-215649-2025-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: अभिभावकों को दी आरटीई के तहत दाखिले की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: अभिभावकों को दी आरटीई के तहत दाखिले की जानकारी
Mon, 24 Feb 2025 12:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Mon, 24 Feb 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
फोटो : 07शहर में लोगों को आरटीई बारे जागरूक करते समाजसेवी संजय शर्मा। स्रोत : समाजसेवी
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। शहर के गुर्जरवाड़ा, संघी का बास, तेजपुरा, बंजारवाड़ा, नई आबादी, भीम बस्ती, गोविंदपुरा में समाजसेवी संजय शर्मा की अगुवाई में जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान लोगों को आरटीई एक्ट के तहत स्कूलों में निशुल्क दाखिले के बारे में जानकारी दी गई।
आठवीं तक तक निशुल्क अनिवार्य शिक्षा प्राप्त करने के अधिकार के बारे में बताया गया। संजय शर्मा ने बताया कि आरटीई एक्ट के तहत नर्सरी, केजी व पहली क्लास में फ्री दाखिले और कक्षा 8 तक निशुल्क पढ़ाई के बारे में बताया। इसके तहत प्रवेश की पूरी प्रक्रिया बताई।
इस दौरान अभिभावकों ने बताया कि आरटीई एक्ट के तहत आवेदन व दाखिला प्रक्रिया फिलहाल ऑफलाइन होने की वजह से अभिभावकों को सीधे तौर पर स्कूल में आवेदन फॉर्म जमा करना पड़ता है, लेकिन अनेक स्कूल मनमानी करते हुए अभिभावकों को गुमराह करते हुए फॉर्म लेने में आनाकानी करते हैं। इससे स्कूल व अभिभावकों के बीच टकराव की स्थिति पैदा हो जाती है। इसलिए सरकार से मांग करते हैं कि अभी काफी समय बचा हुआ है, इसलिए सरकार को आवेदन फॉर्म, स्कूल अलॉट व पात्र बच्चों के दाखिले तक की पूरी प्रक्रिया शिक्षा विभाग द्वारा ऑनलाइन शुरू करवानी चाहिए। ताकि सभी अभिभावकों को सुविधा हो और प्रत्येक पात्र बच्चे को उसका निशुल्क शिक्षा का लाभ मिल सके। इस मौके पर राजेंद्र सैनी, झम्मन सैनी, संदीप सैनी, मूर्ति देवी, हिमानी मौजूद थे।