फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Information given to farmers adopting natural farming

Rewari News: प्राकृतिक खेती अपनाने वाले किसानों को दी गई जानकारी

Mon, 09 Feb 2026 11:41 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 09 Feb 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
Information given to farmers adopting natural farming
फसल की जांच करते विशेषज्ञ। स्रोत : संस्था
धारूहेड़ा। हरियाणा मैनेजमेंट एंड एग्रीकल्चर एक्सटेंशन ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट (हमेटी) जींद की ओर से तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ धारूहेड़ा में किया गया। कार्यक्रम में हमेटी, जींद के निदेशक डॉ. कर्मचंद मुख्य अतिथि रहे। प्रशिक्षण में प्राकृतिक खेती अपनाने वाले किसानों को जनकारी दी गई।
विज्ञापन

शिविर में हरियाणा के विभिन्न जिलों से पहुंचे प्रगतिशील किसानों ने भाग लिया। प्रशिक्षण शिविर का संयोजन डॉ. जोगेंद्र सिंह यादव द्वारा किया गया।
डॉ. कर्मचंद ने बताया कि हमेटी द्वारा प्रदेशभर में इस प्रकार के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि रासायनिक खेती छोड़कर प्राकृतिक खेती अपनाने वाले किसानों को सही मार्गदर्शन मिल सके।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि महिला किसानों को भी किचन गार्डन लगाने के लिए प्रशिक्षित किया जा रहा है, जिससे घर तक ताजी व पौष्टिक सब्जियां उपलब्ध हो सकें और परिवार स्वस्थ रह सके। प्रशिक्षण के दौरान खेती में आने वाली समस्याओं और उनके समाधान पर भी विस्तार से चर्चा की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कीट विशेषज्ञ डॉ. बलबीर सिंह ने प्राकृतिक खेती में कीट नियंत्रण के उपायों पर प्रकाश डालते हुए नीमास्त्र, दशपर्णी अर्क, येलो स्टिकर, फेरोमोन ट्रैप आदि के प्रयोग की जानकारी दी। उन्होंने कीटों के जीवन चक्र, मित्र कीटों और शत्रु कीटों की पहचान के महत्व को भी समझाया। वहीं, मृदा विशेषज्ञ डॉ. रामेश्वर दयाल ने मृदा स्वास्थ्य को प्राकृतिक खेती की रीढ़ बताते हुए हरी खाद के प्रयोग और मिट्टी व पानी की जांच की सही विधि पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed