{"_id":"698b35db14cb0073c60459cf","slug":"information-given-on-safe-use-of-ai-cyber-crime-and-digital-literacy-rewari-news-c-198-1-rew1001-233397-2026-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: एआई के सुरक्षित उपयोग, साइबर अपराध व डिजिटल साक्षरता की दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: एआई के सुरक्षित उपयोग, साइबर अपराध व डिजिटल साक्षरता की दी जानकारी
Tue, 10 Feb 2026 07:12 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Tue, 10 Feb 2026 07:12 PM IST
विज्ञापन
सुरक्षित इंटरनेट दिवस पर आयोजित जागरूकता कार्यक्रम। स्रोत : स्कूल
रेवाड़ी। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (बाल) में सुरक्षित इंटरनेट दिवस पर मंगलवार को जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें स्मार्ट तकनीक, सुरक्षित विकल्प, एआई के सुरक्षित और जिम्मेदार उपयोग की विस्तृत जानकारी दी गई।
पुलिस विभाग की साइबर ब्रांच के एएसआई इकबाल द्वारा साइबर अपराध बारे में जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि साइबर अपराध होने की स्थिति में तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर रिपोर्ट की जा सकती है। कहा कि साइबर जागरूकता ही साइबर अपराध से बचने का सबसे बड़ा हथियार है।
एनआईसी के जिला सूचना विज्ञान अधिकारी (डीआईओ) सचिन ने विद्यार्थियों को जागरूक करते हुए बताया कि इस जागरूकता कार्यक्रम का उद्देश्य डिजिटल साक्षरता को बढ़ावा देना और नागरिकों को इंटरनेट के सुरक्षित एवं जिम्मेदार उपयोग के प्रति जागरूक करना है।
विज्ञापन
इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी राजेश वर्मा, एएसआई अनिल कुमार, सीएसई जिला प्रबंधक जगदीप सहित विद्यालय के विद्यार्थी व स्टॉफ सदस्य मौजूद रहे।