{"_id":"68190c72735a1020ac0afbe1","slug":"information-given-on-protecting-crops-from-pesticides-rewari-news-c-198-1-rew1001-219040-2025-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: फसल को कीटनाशकों से बचाव की दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: फसल को कीटनाशकों से बचाव की दी जानकारी
Tue, 06 May 2025 12:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Tue, 06 May 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
फोटो : 31कृषि विशेषज्ञ डॉ. सूरज बरनवाल किसानों को बीजोपचार से संबंधित जानकारी देते हुए। स्र
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के अंतर्गत क्षेत्रीय एकीकृत नाशीजीव प्रबंधन केंद्र फरीदाबाद की ओर से गांव खरखड़ा और बूढ़पुर में किसानों के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें किसानों को बीजोपचार के महत्व, लाभ और फसल को कीटनाशकों से बचाव के बारे में जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में विशेषज्ञ डॉ. सूरज बरनवाल ने किसानों को बताया कि बीजोपचार से फसलों को विभिन्न प्रकार के रोगों से बचाया जा सकता है। इससे फसल की गुणवत्ता में वृद्धि होती है और उत्पादन भी बेहतर होता है। उन्होंने कीटनाशकों के सुरक्षित एवं विवेकपूर्ण उपयोग की विधियों पर भी विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने किसानों को सलाह दी कि कीटनाशकों का प्रयोग करते समय सुरक्षा मानकों का पालन करें और केवल आवश्यकता अनुसार ही दवाओं का प्रयोग करें।
डॉ. बरनवाल ने केंद्र द्वारा लॉन्च की गई एनपीएसएस ऐप के बारे में भी जानकारी दी, जिससे किसान आसानी से अपने खेतों में लगने वाले कीट एवं रोगों की पहचान कर सकें और समय रहते उनका समाधान पा सकें। कार्यक्रम में वनस्पति संरक्षण अधिकारी डॉ. लक्ष्मी कांत, डॉ. केपी शर्मा, राज्य सरकार से आए कृषि विकास अधिकारी डॉ. अंकित, गोविंद (एडीओ), सुपरवाइजर नवीन, अरुण और रोहित सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे और किसानों को तकनीकी सलाह प्रदान की।
विज्ञापन
इस अवसर पर गांव के किसान राजेश कुमार, कुलदीप, प्रकाश, उदयभान, रमेश सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित रहे। किसानों ने कार्यक्रम को लाभकारी बताते हुए भविष्य में भी ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रमों के आयोजन की मांग की।