{"_id":"68e950ffa57585204c049bc7","slug":"information-given-about-prime-ministers-insurance-schemes-rewari-news-c-198-1-fth1001-227285-2025-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: प्रधानमंत्री बीमा योजनाओं की दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: प्रधानमंत्री बीमा योजनाओं की दी जानकारी
Sat, 11 Oct 2025 12:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sat, 11 Oct 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
फोटो : 30कार्यक्रम में भाग लेते लोग। स्रोत : प्रवक्ता
- फोटो : reasi news
कोसली। नाहड़ स्थित सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक की शाखा में शुक्रवार को वित्तीय साक्षरता समारोह का आयोजन किया गया। इसमें वित्तीय साक्षरता सलाहकार जय सिंह दहिया ने प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना और प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना में मात्र 20 रुपये सालाना प्रीमियम देकर दो लाख रुपये का बीमा लिया जा सकता है।
इसका लाभ 18 से 70 साल की आयु वाले लोग उठा सकते हैं। योजना के तहत बीमाधारक की मृत्यु या दुर्घटना में होने पर बीमा राशि प्रदान की जाती है। दुर्घटना में 50 प्रतिशत अंग भंग होने पर एक लाख रुपये का क्लेम मिलता है। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना में 436 रुपये वार्षिक प्रीमियम से दो लाख रुपये का बीमा लिया जा सकता है। इसके लिए बीमाधारक की उम्र 18 से 60 वर्ष तक होनी चाहिए। इस योजना में बीमाधारक की किसी भी कारण से मृत्यु होने पर दो लाख रुपये का क्लेम दिया जाता है।
इस अवसर पर शाखा प्रबंधक योगेश कुमार मीणा ने अटल पेंशन योजना, होम लोन, व्हीकल लोन और कृषि कार्य ऋण योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी। वहीं, महेंद्र सिंह खजांची ने करवा चौथ के महत्व पर प्रकाश डाला।