फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Indra had provided a pistol worth Rs. 10,000 to fire at Kalia

Rewari News: कालिया पर फायरिंग करने के लिए कट्टा 10 हजार रुपये इंद्र ने कराया था उपलब्ध

Mon, 01 Sep 2025 11:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 01 Sep 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
Indra had provided a pistol worth Rs. 10,000 to fire at Kalia
आरोपी, इंद्र
रेवाड़ी। सीआईए ने 23 अगस्त को शहर के मोहल्ला भजन का बाग में रोहित उर्फ कालिया पर फायरिंग करके जानलेवा हमला करने के मामले में संलिप्त एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मोहल्ला गुर्जरवाडा हाल आबाद मोहल्ला मुक्तिवाडा निवासी इंद्र के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस इस मामले में तीन आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस द्वारा पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने बताया था कि कालिया से उनकी पुरानी रंजिश के चलते उन्होंने मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया था।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी हिमांशु उर्फ लाला व सूजल से वारदात में प्रयोग किए गए दो देसी कट्टे, तीन कारतूस व एक खाली खोल भी बरामद किया था। पुलिस द्वारा पूछताछ में आरोपी हिमांशु उर्फ लाला ने बताया था कि उसे वारदात में प्रयोग किया गया देसी कट्टा खरीदने के लिए 10 हजार रुपये इंद्र ने उपलब्ध करवाए थे। इस मामले में पुलिस ने इंद्र को भी गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये था पूरा मामला
एसपी कार्यालय की तरफ से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार मोहल्ला भजन का बाग में 23 अगस्त को शाम के समय उनका लड़का रोहित उर्फ कालिया घर का कूलर ठीक करवाने के लिए बाहर गया था। करीब समय शाम 3:30 बजे जब वह घर पर वापस लौट रहा था, तभी तीन युवक उसका पीछा करते हुए घर पर आ गए। रोहित ने शोर मचाया कि कुछ युवक उस पर गोली चला रहे हैं। इस दौरान उनमें से दो युवकों ने रोहित को पकड़ लिया और रोहित उनसे छुड़ाने की कोशिश में घर के अंदर आ गया। तभी एक आरोपी ने अपने हथियार से रोहित पर गोली चला दी, जो गोली रोहित की पीठ पर लगी। गोली लगने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। इसके बाद रोहित को इलाज के लिए अस्पताल भर्ती कराया दिया। पुलिस ने थाना शहर में हत्या के प्रयास व आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज करके संलिप्त तीन आरोपी मोहल्ला कंपनी बाग निवासी दीपांशु उर्फ यशु, मोहल्ला गुर्जरवाडा निवासी हिमांशु उर्फ लाला व मोहल्ला खासापुरा निवासी सूजल को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed