फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   India's heritage is a great saint: Laxman

भारत देश की धरोहर हैं महान संत : लक्ष्मण

Tue, 23 Nov 2021 11:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 23 Nov 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
India's heritage is a great saint: Laxman
कार्यक्रम में मुख्यातिथि कोसली विधायक लक्ष्मण सिंह यादव को सम्मानित करते कार्यक्रम आयोजक। - फोटो : Rewari
रेवाड़ी। जैन पब्लिक स्कूल में जैन समाज व भगवान महावीर विद्यापीठ के संयुक्त प्रयास से भारतीय जैन मिलन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अजित प्रसाद जैन के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ दीपार्चन एवं मंगलाचरण से हुआ। कार्यक्रम में कोसली के विधायक लक्ष्मण सिंह यादव मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर लक्ष्मण सिंह ने बताया कि अध्यात्म व धर्म की दृष्टि से भारत देश विश्व में सर्वोच्च स्थान रखता है।
विज्ञापन

जैन समाज के संत 108 दिगंबाराचार्य विद्यासागर महाराज के संस्कृति शासनाचार्य स्वर्ण महोत्सव पर विशेष डाक आवरण सभी के लिए गौरव का विषय है। विशिष्ट अतिथि के रूप में गुरुग्राम क्षेत्रीय डाक कार्यालय के सहायक निदेशक सतपाल यादव तथा चरखी दादरी भाजपा जिला प्रभारी कमल निंबल ने आचार्य को महान विभूति बताते हुए उन्हें नमन किया।
विज्ञापन

विद्यालय के मीडिया प्रभारी गोपाल शर्मा ने बताया कि ऋचा जैन ने मंगलाचरण किया। जैन समाज एवं भगवान महावीर विद्यापीठ के प्रधान पदम कुमार जैन ने सभी अतिथियों का शाब्दिक अभिनंदन किया। इस मौके पर आचार्य विद्यासागर के जीवन वृत पर लघु फिल्म- अपराजेय साधक भी दिखाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अजित प्रसाद जैन एवं मोहित जैन ने अपने उद्बोधन में आचार्य के त्याग को उत्कृष्ट बताते हुए आशा जताई कि आचार्य हरियाणा में पदार्पण कर यहां की पावन भूमि को धन्य करें। इस मौके पर जैन समाज के प्रधान पदम जैन, उप प्रधान सुरेंद्र जैन, सचिव राहुल जैन, सहसचिव सतीश जैन, कोषाध्यक्ष नरेंद्र जैन, भगवान महावीर विद्यापीठ के सचिव अमित जैन, आदेश जैन के अतिरिक्त जैन एजूकेशन बोर्ड के राजकुमार जैन, राधेश्याम, दीपक शर्मा, डीपी गर्ग, सोनू यादव के साथ-साथ जैन समाज के गणमान्य लोगों में राजेंद्र, श्रीचंद जैन, मुकेश, दिनेश, विपिन, संजीव, स्कूल की प्रधानाचार्या सोनल छाबड़ा, मुख्याध्यापिका विजय गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed