फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   India is rapidly moving forward on the path of Vishwa Guru on the strength of eternal values.

Rewari News: सनातन मूल्यों के बल पर तेजी से विश्व गुरु के पथ पर आगे बढ़ रहा है हिंदुस्तान

Sun, 10 Dec 2023 11:22 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 10 Dec 2023 11:22 PM IST
विज्ञापन
India is rapidly moving forward on the path of Vishwa Guru on the strength of eternal values.
रेवाड़ी। शहर के पंजाबी धर्मशाला में हमारा परिवार संस्था के तत्वावधान में संस्कार निर्माण का कार्यक्रम ''सनातन मूल्य-स्वामी विवेकानंद से नरेंद्र मोदी'' का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एलिगेंट सिटी के निदेशक रवि गुप्ता, महावर सभा के सचिव मोहनलाल गुप्ता, बाबा फरीद ट्रस्ट के संचालक दिनेश राजपाल व संस्था के संयोजक दिनेश कपूर ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने शिकागो के विश्व धर्म सम्मेलन में सनातन धर्म की सुंदर व्याख्या दी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सनातन धर्म पूरे विश्व को एक परिवार की तरह मानता है। सभी की भलाई की कामना करता है। पूरे विश्व में जहां किसी को मदद की आवश्यकता होती है, चाहे दवाइयों के रूप में, खाद्य सामग्री के रूप में या अन्य किसी भी प्राकृतिक आपदा का अवसर हो सबसे पहले सहायता हमारे देश से पहुंचने का प्रयास रहता है। आज पूरे विश्व में निर्विवाद रूप से हमारे प्रधानमंत्री लोकप्रियता में नंबर वन है। इस पर हम सभी भारतवासियों को गर्व है।
विज्ञापन

संस्था के प्रधान अरुण गुप्ता, शिक्षाविद् डॉ. बलवीर अग्रवाल, युवा भाजपा नेता एडवोकेट कमल निंबल व पवित्रा प्रतिष्ठान के अध्यक्ष प्रोफेसर अनिरुद्ध यादव ने कहा कि राम मंदिर, जिसके लिए अनेकों वर्षों से प्रयास चल रहा था। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राम मंदिर का मामला शांतिपूर्वक सुलझा लिया गया। बहुत जल्दी 22 जनवरी के दिन रामलला अपने आसन पर विराजमान होकर सनातन का गौरव बढ़ाएंगे। 22 जनवरी का दिन पूरी दुनिया में स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा। महिला संयोजक शशि जुनेजा, प्रधान निशा सीकरी व समाजसेवी बहन नीरू राजपाल ने कहा कि आज आवश्यक है कि हम अपने घरों में बच्चों को सनातन धर्म की मर्यादा के बारे में बताएं। प्रातः ब्रह्म मुहूर्त में जागना, माता-पिता को प्रणाम करना, नित्य क्रिया से निवृत्त होकर योगासन-प्राणायाम नित्य करना, नहा धोकर प्रभु के चरणों में प्रार्थना करना, जिससे घर-घर में सनातन मूल्य पहुंच सके। कार्यक्रम में समाजसेवी त्रिलोकनाथ चावला के पुत्र हितेश व गिनीशा के विवाह उत्सव पर सभी ने मंच से आशीर्वाद प्रदान किया। कार्यक्रम में अमित पोपली, सोनिया पोपली, जतिन सोनी, रितेश गुलाटी, प्राचार्य राजेंद्र सिंह यादव व समाजसेवी रोहित गेरा को उनकी उल्लेखनीय सेवाओं के लिए प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में आए हुए अतिथियों को स्वामी विवेकानंद, नरेंद्र मोदी व भारत माता के चित्र भेंट किये। कार्यक्रम में समाजसेवी राजेंद्र गेरा, कपिल कपूर, योगेश चावला, लहर चावला, राहुल कालड़ा, हिमांशु पिपलानी, सतपाल शास्त्री, सुनीता आर्य, कृष्णा तायल व साथियों ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed