फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   India has always given the message of peace to the world: Dinesh

भारत ने सदैव विश्व को शांति का संदेश दिया : दिनेश

Sun, 22 Feb 2026 11:25 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 22 Feb 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
India has always given the message of peace to the world: Dinesh
पंजाबी धर्मशाला में एकत्रित गणमान्य। स्रोत : संस्था
रेवाड़ी। हमारा परिवार संस्था की ओर से पंजाबी धर्मशाला में संगठित हिन्दू-अखंड भारत पर संगोष्ठी आयोजित की गई। मुख्य अतिथि प्रमुख सीएल सोनी और संस्था के संयोजक दिनेश कपूर रहे।
विज्ञापन

दिनेश कपूर ने कहा कि प्राचीन काल से ही भारत ने सदैव विश्व को शांति और सद्भाव का संदेश दिया है। राजेंद्र सिंह यादव, डॉ. बलबीर अग्रवाल और रामरतन यादव ने कहा कि हाल ही में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के संदर्भ में विभिन्न देशों के प्रतिनिधियों ने भारत की तकनीकी क्षमता को सराहा है।
विज्ञापन

उन्होंने युवाओं की उपलब्धियों पर गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि आज भारतीय युवा हर क्षेत्र में देश का नाम रोशन कर रहे हैं। पूर्व नगर प्रधान सरोज भारद्वाज और प्रीति कपूर ने भारतीय परंपराओं और संयुक्त परिवार व्यवस्था की विशेषता बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर समाजसेवी राजेंद्र गेरा, पंकज सैनी, हेमंत ग्रोवर और सुदर्शन मेहंदीरता को सम्मानित किया गया। संस्था की ओर से शहीद-ए-आजम भगत सिंह के चित्र भी भेंट किए गए। कार्यक्रम में अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed