{"_id":"66e8b35db43248c03304fc55","slug":"independent-rampal-from-kosli-and-jjp-asp-candidate-rameshwar-from-bawal-withdrew-their-nomination-rewari-news-c-198-1-rew1001-209422-2024-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: कोसली से निर्दलीय रामपाल और बावल से जजपा-एएसपी प्रत्याशी रामेश्वर ने नामांकन वापस लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: कोसली से निर्दलीय रामपाल और बावल से जजपा-एएसपी प्रत्याशी रामेश्वर ने नामांकन वापस लिया
Tue, 17 Sep 2024 04:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Tue, 17 Sep 2024 04:08 AM IST
विज्ञापन
फोटो: 9 रेवाड़ी। कोसली से निर्दलीय उम्मीदवार रामपाल यादव अपना नामाकंन वापिस लेेते हुए। स्रोत:
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। नामांकन पत्र वापसी के आखिरी दिन सोमवार को कोसली विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी रामपाल यादव और बावल विधानसभा क्षेत्र के जजपा-एएसपी गठबंधन प्रत्याशी रामेश्वर दयाल ने अपना नामांकनपत्र वापस ले लिया।
भाजपा ने कोसली से अनिल डहीना को उम्मीदवार बनाया था। इससे नाराज होकर भाजपा नेता रामपाल यादव ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया था। रामपाल यादव ने बताया कि उन्होंने भाजपा शीर्ष नेतृत्व के आदेश और प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली और जिलाध्यक्ष डॉ. वंदना पोपली के सम्मान में नामांकन पत्र वापस लिया है।
वहीं बावल विधानसभा क्षेत्र से जजपा-एएसपी गठबंधन प्रत्याशी रामेश्वर दयाल ने अपना नामांकनपत्र वापस लिया है। उन्होंने बताया कि पार्टी के कार्यकर्ताओं का साथ नहीं मिल रहा था। कार्यकर्ताओं ने चुनाव कार्यालय में आना जाना छोड़ दिया था। दुष्यंत चौटाला ने मदद का आश्वासन दिया था लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। इसके चलते नामांकन पत्र वापस लिया।
विज्ञापन
उधर, भाजपा जिलाध्यक्ष डाॅ. वंदना पोपली ने बताया कि चुनाव लड़ने का अधिकार सबको है लेकिन पार्टी एक व्यक्ति को ही टिकट दे सकती है। पार्टी ने कोसली से अनिल डहीना को उम्मीदवार बनाया है जिसके चलते रामपाल यादव ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन किया था। अब रामपाल ने नामांकन पत्र वापस ले लिया है। नामांकन वापस लेते समय उनके साथ दशरथ चौहान, हुकम चन्द यादव, भूप सिंह, ओमप्रकाश, श्योताज सिंह भी मौजूद रहे।