{"_id":"62e41b4365a2fe40824fa146","slug":"independence-day-will-be-celebrated-with-pomp-at-rajiv-gandhi-sports-stadium-rewari-news-rtk653737859","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘राजीव गांधी खेल स्टेडियम में धूमधाम से मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘राजीव गांधी खेल स्टेडियम में धूमधाम से मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस’
विज्ञापन
कोसली। आजादी अमृत महोत्सव की शृृंखला में आगामी 15 अगस्त को उपमंडल स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह राजीव गांधी खेल स्टेडियम में धूमधाम से मनाया जाएगा। उक्त जानकारी एसडीएम होशियार सिंह ने दी है। वह कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को लघु सचिवालय स्थित एसडीएम कार्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन हम सभी के लिए गर्व और गौरव की बात है। कार्यक्रम को लेकर पीटी शो, परेड व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन नियमानुसार हो, इसके लिए अभी से तैयारियां की जाएं। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में मुख्यातिथि द्वारा स्वतंत्रता सेनानियों, युद्ध वीरांगनाओं का सम्मान पूरे मापदंडों अनुसार किया जाएगा। एसडीएम ने कहा कि कार्यक्रम स्थल पर सफाई व अन्य इंतजामों की जिम्मेवारी मार्केट कमेटी कोसली, पीडबल्यूडी विभाग व पंचायती राज विभाग की रहेगी। उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि समारोह स्थल पर झंडा लगाते समय बिजली के तारों का ध्यान रखा जाए, ताकि कोई अप्रिय घटना न होने पाए। इस बीच उन्होंने कहा कि इस बार हर घर तिरंगा अभियान के तहत आगामी 13 से 15 अगस्त तक हर घर पर तिरंगा फहराया जाएगा। उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को मंच के आगे सुसज्जित रंगोली बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने समारोह स्थल पर प्राथमिक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए चिकित्सा अधिकारी को मौके पर टीम के साथ उपस्थित रहने के आदेश दिए। इसके अलावा चिकित्सा अधिकारी की देखरेख में एंबूलैंस व फस्ट एड की व्यवस्था रहेगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे समारोह की तैयारियों के लिए अभी से जुट जाएं। उन्होंने कहा कि तहसीलदार कोसली कार्यक्रम के ओवर आल इंचार्ज होंगे।