फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   indemnity portal closed, farmers are wandering

Rewari News: क्षतिपूर्ति पोर्टल बंद, किसान काट रहे चक्कर

Mon, 27 Mar 2023 11:10 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 27 Mar 2023 11:10 PM IST
विज्ञापन
indemnity portal closed, farmers are wandering
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। जिले में पिछले दिनों बारिश और ओलावृष्टि से फसलों में हुए नुकसान के लिए किसानों को परेशान होना पड़ रहा है। सरकार का क्षतिपूर्ति पोर्टल काम नहीं कर रहा, जिससे किसानों को कृषि कार्यालयों और सीएससी सेंटरों पर चक्कर काटने पड़ रहे हैं। हालांकि जिन किसानों ने मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल पर फसलों का पंजीकरण कराया हुआ था। उनके आवेदन बीमा कंपनियों द्वारा लिए जा रहे हैं। सोमवार को 750 से अधिक किसानों ने आवेदन जमा कराए। दूसरी ओर भारतीय किसान यूनियन और किसानों ने डीआरओ को ज्ञापन सौंप कर जल्द मुआवजा दिलाने की मांग की।
बता दें कि पिछले दिनों हुई बारिश से जिले के किसानों की फसलों में भारी नुकसान हुआ है। इसी नुकसान की भरपाई के लिए किसानों को बीमा कंपनियों और क्षतिपूर्ति पोर्टल पर आवेदन करना पड़ रहा है। लेकिन सोमवार को क्षतिपूर्ति पोर्टल काम नहीं कर रहा था, जिससे किसानों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। बीमा कंपनियों के पास अभी तक 14 हजार से आवेदन जमा हो चुके हैं। ऐसे किसान जिन्होंने अपनी फसल का बीमा नहीं कराया है, उनको सरकार द्वारा नुकसान का उचित मुआवजा दिया जाएगा। वहीं, जिन किसानों ने अपनी जितनी जमीन का बीमा कराया हुआ है, उसमें हुए नुकसान का मुआवजा बीमा कंपनी द्वारा दिया जाएगा और उसी किसान की बची हुई जमीन जिसका बीमा नहीं हो रहा, लेकिन ओलावृष्टि की चपेट में आने से फसल को नुकसान हुआ है। ऐसी फसल का मुआवजा सरकार द्वारा दिया जाएगा।
विज्ञापन


किसानों को किसी तरह की परेशानी नहीं आने दी जाएगी। क्षतिपूर्ति पोर्टल के संबंध में पंचकूला से ही कुछ बताया जा सकता है। कार्यालय आने वाले किसानों को पूरी मदद की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-सोनिया, एडीओ रेवाड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed