फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Indecency of Village Secretary and Numberdar, case registered against two

ग्राम सचिव व नंबरदार से की अभद्रता, दो पर मामला दर्ज

Sat, 30 Apr 2022 12:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 30 Apr 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Indecency of Village Secretary and Numberdar, case registered against two
रेवाड़ी। जिले के गांव करावरा मानकपुर में स्वामित्व योजना के तहत कार्य करने के लिए ग्राम सचिवों व नंबरदार के साथ पिता-पुत्र ने अभद्रता करते हुए कागज फाड़ दिए। रोहडाई थाना पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार गांवों में स्वामित्व योजना के तहत लालडोरा के दायरे में स्थित जमीनों की रजिस्ट्री का कार्य चल रहा है। 27 अप्रैल को ग्राम सचिव शमशेर सिंह, ग्राम सचिव जगबीर सिंह व नंबरदार इंद्रजीत सिंह योजना के तहत गांव में रजिस्ट्रियों से संबंधित काम कर रहे थे। इसी दौरान गांव निवासी विजयपाल व उसके पिता दलीप सिंह ने ग्राम सचिव शमशेर सिंह, जगबीर व इंद्रजीत सिंह के साथ अभद्रता शुरू कर दी। आरोप है कि दोनों ने कर्मचारियों के कागज भी फाड़ दिए। रोहडाई थाना पुलिस ने खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी राजपाल की शिकायत पर दोनों आरोपियों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने का मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed