फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Increase yield by using nano liquid urea: DC

नैनो तरल यूरिया का इस्तेमाल कर बढ़ाएं उपज : डीसी

Tue, 24 Oct 2023 11:55 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 24 Oct 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
Increase yield by using nano liquid urea: DC
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। उपायुक्त राहुल हुड्डा ने किसानों से दानेदार यूरिया की जगह नैनो तरल यूरिया का इस्तेमाल कर उपज बढ़ाने की अपील की है। बताया कि नैनो तरल यूरिया आधा लीटर की शीशी में खाद की एक बोरी यूरिया से कहीं ज्यादा असरदार है।
डीसी ने बताया कि भारत नैनो तरल यूरिया को लांच करने वाला पहला देश है। इंडियन फार्मर्स फर्टिलाइजर को-आपरेटिव लिमिटेड इफको ने इसे लॉन्च किया था। इफको के मुताबिक धान, आलू, गन्ना, गेहूं और सब्जियों समेत सभी फसलों में इसके बेहद अच्छे परिणाम मिले हैं। विशेषज्ञों के अनुसार नैनो तरल यूरिया के कई फायदे हैं। सबसे बड़ा फायदा है कि धान, गेहूं, तिलहन और सब्जियां जो भी उगाई जाती हैं उनकी क्वालिटी बढ़ती है। आधा लीटर यूरिया की शीशी पूरे एक एकड़ खेत के लिए काफी है। साथ में इसका प्रयोग करने से पर्यावरण, जल और मिट्टी में जो प्रदूषण हो रहा है वो नहीं होगा। नैनो तरल यूरिया का छिड़काव फसल की पत्तियों पर होता है। छिड़काव के लिए एक लीटर पानी में 2 से 4 मिलीलीटर नैनो यूरिया मिलाना होता है। 15 लीटर की टंकी में फसल की जरूरत के अनुसार 30 से 60 मिलीलीटर मिलाना होता है।
विज्ञापन

डीसी ने बताया कि एक फसल में दो बार नैनो यूरिया का छिड़काव करना चाहिए। वैज्ञानिकों के मुताबिक नैनो तरल यूरिया के कणों का साइज इतना कम है कि ये पत्ती से सीधे पौधे में प्रवेश कर जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed