रेवाड़ी। यात्रियों की सुविधा के लिए जम्मूतवी-उदयपुर सिटी-जम्मूतवी गरीब रथ साप्ताहिक रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार गाड़ी संख्या 04656, जम्मूतवी-उदयपुर सिटी गरीब रथ साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा 25 अप्रैल से 27 जून तक (10 ट्रिप) जम्मूतवी से वीरवार को 05.20 बजे रवाना होकर जयपुर स्टेशन पर 23.00 बजे आगमन और 23.10 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 7.30 बजे उदयपुर सिटी पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 04655, उदयपुर सिटी-जम्मूतवी गरीब रथ साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा 26 अप्रैल से 28 जून तक (10 ट्रिप) उदयपुर सिटी से शुक्रवार को 13.45 बजे रवाना होकर जयपुर स्टेशन पर 21.35 बजे आगमन व 21.45 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 15.10 बजे जम्मूतवी पहुंचेगी। यह ट्रेन मार्ग में पठानकोट कैंट, जालंधर कैंट, लुधियाना, धुरी, झाखल, हिसार, भिवानी, रेवाड़ी, अलवर, बांदीकुई, जयपुर, किशनगढ, अजमेर, नसीराबाद, बिजयनगर, भीलवाड़ा, मांडल, चंदेरिया, मावली व राणाप्रतापनगर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।