फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Increase in pension of mother tongue Satyagrahis

Rewari News: मातृभाषा सत्याग्रहियों की बढ़ाई पेंशन

Thu, 27 Jun 2024 02:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 27 Jun 2024 02:50 AM IST
विज्ञापन
Increase in pension of mother tongue Satyagrahis
रेवाड़ी। हरियाणा सरकार ने स्वतंत्रता सेनानियों, हिंदी आंदोलन-1957 के मातृभाषा सत्याग्रहियों और आपातकाल सत्याग्रहियों की मासिक पेंशन में वृद्धि की है। बढ़ी हुई पेंशन एक जुलाई 2024 से लागू होगी।
विज्ञापन

डीसी राहुल हुड्डा ने बताया कि सरकार ने सेनानियों के सम्मान में कई योजनाएं शुरू की हैं। हरियाणा राज्य शुभ्र ज्योत्सना पेंशन योजना दिसम्बर 2017 में शुरू की गई थी। इसके तहत लोकतंत्र सेनानियों व उनकी विधवाओं को मासिक पेंशन दी जा रही है। एक जुलाई 2024 से उनकी मासिक पेंशन 10 हजार रुपये से 20 हजार रुपये हो जाएगी।
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त हरियाणा रोडवेज की सामान्य बसों में मुफ्त यात्रा तथा वाल्वो बसों में 75 प्रतिशत किराया माफ किया गया है। आयुष्मान भारत योजना के तहत 5 लाख रुपये तक का इलाज मुफ्त देने की सुविधा प्रदान की जा रही है। डीसी ने बताया कि हिंदी आंदोलन-1957 के मातृभाषा सत्याग्रहियों को दी जाने वाली मासिक पेंशन को भी बढ़ाकर 20 हजार रुपये कर दिया है। उन्होंने बताया कि सरकार ने स्वतंत्रता सेनानियों व उनके आश्रितों को दी जाने वाली सम्मान पेंशन की राशि भी 25 हजार रुपये से बढ़ाकर 40 हजार रुपये कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed