{"_id":"6656380dd7456a7bff0ca714","slug":"income-tax-team-reached-jewelers-shop-to-investigate-rewari-news-c-198-1-rew1001-204960-2024-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: ज्वेलर्स की दुकान में जांच करने पहुंची आयकर की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: ज्वेलर्स की दुकान में जांच करने पहुंची आयकर की टीम
Wed, 29 May 2024 01:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Wed, 29 May 2024 01:31 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। बावल रोड स्थित एक ज्वेलर्स की दुकान में दिल्ली से आयकर विभाग की टीम पहुंची। जैसे ही टीम ने दुकान के अंदर प्रवेश किया इसी दौरान हड़कंप मच गया। इसकी जानकारी होने पर अन्य सराफा व्यापारी भी परेशान हो उठे।
बाद में पता चला कि आयकर विभाग की यह रूटीन चेकिंग थी। आयकर विभाग ने अपने स्तर पर चेकिंग की और उसके बाद टीम वापस रवाना हो गई।
हालांकि, जब तक टीम दुकान के अंदर रही, तब तक वहां कार्य कर रहे कर्मचारियों की जान अटकी रही। टीम के वापस जाने के बाद संचालक व कर्मचारियों ने राहत की सांस ली।
मॉडल टाउन थाना के एसएचओ कृष्ण कुमार का कहना है कि आयकर विभाग की टीम यहां पर आई थी या नहीं, इसके बारे में जानकारी फिलहाल नहीं है। यह भी आशंका जताई जा रही है कि ज्वेलर्स की कुछ दुकानों में गड़बड़ी की सूचना मिली होगी। ह