फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Inauguration of modern STP plant, water conservation will get a boost

Rewari News: आधुनिक एसटीपी संयंत्र का शुभारंभ, जल संरक्षण को मिलेगा बढ़ावा

Tue, 26 May 2026 01:13 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
Inauguration of modern STP plant, water conservation will get a boost
सीवेज शोधन संयंत्र के शुभारंभ के दौरान एकजुट लोग। स्रोत : सोसाइटी
धारूहेड़ा। दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित विपुल गार्डन सोसाइटी ने सीवेज शोधन संयंत्र (एसटीपी) को अत्याधुनिक कम्प्यूटरीकृत तकनीक और अल्ट्रा फिल्ट्रेशन प्रणाली से उन्नत किया है। सोमवार को इस आधुनिक एसटीपी संयंत्र का शुभारंभ सामाजिक कार्यकर्ता प्रकाश खरखड़ा द्वारा किया गया।
विज्ञापन

सोसाइटी द्वारा करीब 30 लाख रुपये की लागत से स्थापित इस आधुनिक प्रणाली के बाद एसटीपी से निकलने वाला शोधित जल अब पूरी तरह स्वच्छ और पारदर्शी हो गया है। इस जल का उपयोग सोसाइटी में शौचालय फ्लशिंग के लिए किया जाएगा, जबकि अतिरिक्त जल का उपयोग बागवानी और पेड़-पौधों में किया जाएगा। इससे न केवल प्रतिदिन हजारों लीटर पानी की बचत होगी, बल्कि पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन

आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों ने बताया कि बिल्डर द्वारा छोड़े गए कई अधूरे कार्य अब सोसाइटी के निवासी आपसी सहयोग से पूरे कर रहे हैं। सबसे पहले सभी टावरों की मरम्मत और रंगाई कराई गई, इसके बाद परिधीय मार्ग की मरम्मत करवाई गई और अब एसटीपी संयंत्र को आधुनिक तकनीक से उन्नत किया गया है। सोसाइटी अपने स्तर पर समस्याओं का चरणबद्ध समाधान कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान सोसाइटी के प्रधान चंद्रजीत सिंह सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। इस अवसर पर पूर्व प्रधान कंवर सिंह, राकेश शर्मा, रामदेव (आरडब्ल्यूए), मुकेश मास्टर, प्रेमराज त्यागी, सुरेंद्र भाटोटियां सहित बड़ी संख्या में सोसाइटी निवासी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed