{"_id":"69e3cb81e68f625181046960","slug":"in-unison-they-resolved-neither-to-give-nor-to-take-dowry-rewari-news-c-198-1-rew1001-236995-2026-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: एक स्वर में न दहेज लेने और न देने का लिया संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: एक स्वर में न दहेज लेने और न देने का लिया संकल्प
विज्ञापन
कार्यक्रम के तहत शपथ लेते विद्यार्थी। स्रोत : स्कूल
रेवाड़ी। भाड़ावास गेट स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में दहेज प्रथा के खिलाफ जागरूकता कार्यक्रम में विद्यार्थियों और स्टाफ सदस्यों ने एक स्वर में न दहेज लेने और न देने का संकल्प लिया। शिक्षाविद एवं साहित्यकार मनोज कुमार वशिष्ठ ने सभी शपथ दिलाई। विद्यार्थियों ने इस कुरीति के खिलाफ जागरूकता फैलाने का वचन दिया।
प्राचार्य विनोद कुमार यादव ने कहा कि विद्यालय का दायित्व केवल पाठ्यपुस्तकों तक सीमित नहीं है बल्कि विद्यार्थियों को एक जिम्मेदार और जागरूक नागरिक बनाना भी है। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से छात्रों में सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित होती है और वे समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं।
उन्होंने यह भी बताया कि आने वाले दिनों में कक्षा स्तर पर भी इस विषय पर चर्चा और गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। मनोज कुमार वशिष्ठ ने कहा कि दहेज प्रथा एक गंभीर सामाजिक बुराई है जो समाज की जड़ों को कमजोर करती है। मौके पर विद्यालय का समस्त शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक स्टाफ उपस्थित रहा।