फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   In the name of payment refund, thugs withdrew 1 lakh 43 thousand rupees from the account

पेमेंट रिफंड के नाम के पर शातिर ने खाते से निकाले 1 लाख 43 हजार रुपये

Sun, 03 Jul 2022 12:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jul 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
In the name of payment refund, thugs withdrew 1 lakh 43 thousand rupees from the account
रेवाड़ी। शहर के सय्यद सराय निवासी कपिल से कैब बुकिंग के नाम पर चालक की ओर से वसूल किए गए दो सौ रुपये वापस करने के नाम पर एक ठग ने उनके खाते से 1 लाख 43 हजार रुपए निकाल लिए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

कपिल ने बताया कि उसने 1 जुलाई को गुरुग्राम से रेवाड़ी आने के लिए ओला कैब बुक की थी। कैब का किराया 1100 रुपये था लेकिन जब वह रेवाड़ी पहुंचा तो कैब चालक ने बताया कि उसका सिस्टम 1300 रुपये किराया दिखा रहा है। कपिल ने उस वक्त तो पूरे किराये का भुगतान कर दिया, लेकिन गूगल-पे से कस्टमर केयर नंबर लेकर उन्होंने कॉल की और कस्टमर केयर पर शिकायत दर्ज कराई। इसके तुरंत बाद उसके पास एक अन्य नंबर से कॉल आई। फोन करने वाले शख्स ने बताया कि वह ओला कैब से बात कर रहा है, अभी एक मैसेज आएगा। इस मैसेज को उसके नंबर पर फॉरवर्ड कर देना। कपिल के पास यूपीआई का मैसेज आया था। उसने बताए गए नंबर पर मैसेज को फॉरवर्ड कर दिया।
विज्ञापन

यूपीआई लॉगिन होने के बाद साइबर ठग ने उसके खाते से 8 बार में 1 लाख 43 हजार रुपये उसके पीएनबी व एक्सिस बैंक के खाते से ट्रांसफर कर लिया। बैंक खाते से पैसे ट्रांसफर होने के मैसेज कपिल के पास आने लगे तो उसने फौरन बैंक से संपर्क किया तो उसे पता चला कि उसके साथ ठगी हुई है। कपिल ने तुरंत बैंक खाता ब्लॉक कराते हुए साइबर थाना पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने कपिल की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस की मानें तो ट्रांसफर हुई नकदी कोलकाता और बिहार के बैंक खातों में ट्रांसफर हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed