फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   haryana assembly elections 2019, property sale purchase ban during code of conduct

हरियाणा विस चुनावः आचार संहिता में किसी प्रॉपर्टी डीलर से जमीन खरीदी और बेची तो होगा मुकदमा

Mon, 07 Oct 2019 10:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रेवाड़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रेवाड़ी Published by: रोहतक ब्यूरो Updated Mon, 07 Oct 2019 10:52 AM IST
विज्ञापन
haryana assembly elections 2019, property sale purchase ban during code of conduct
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

आचार संहिता के दौरान अवैध कॉलोनी विकसित करने वाले फायदा न उठा सकें, नगर योजना विभाग प्रॉपर्टी डीलर के साथ प्लॉट खरीदने व बेचने वाले लोगों के खिलाफ मुकदमे दर्ज कराएगा। पहले चरण में शनिवार को डीटीपी की शिकायत पर ऐसे ही 10 लोगों के खिलाफ रेवाड़ी, धारुहेड़ा और कोसली में मुकदमे दर्ज कराए गए। इसके अलावा 100 लोगों को नोटिस भेजे गए हैं। विभाग की माने तो जल्द ही कुछ और मुकदमे दर्ज कराए जाएंगे। एक लिस्ट बनाकर पुलिस के पास भेजी जा रही है।

विज्ञापन


नगर योजनाकार विभाग की ओर से लंबे समय से शहर के नियंत्रित क्षेत्र में अवैध प्लॉटिंग कर कॉलोनी विकसित करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाती रही है। लेकिन खरीदने व बेचने वालों पर पहली बार कार्रवाई की जा रही है। जिम्मेदारों का कहना है कि जीवन भर की कमाई को प्लॉट में लगाकर लोग फंस जाते हैं। ऐसे में जरूरी है कि ऐसे स्थानों पर जमीन न खरीदी जाए। इसको देखते हुए ही तीनों पार्टी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


रेगुलेशन ऑफ अर्बन एरिया एक्ट के तहत धारुहेड़ा मे तीन मुकदमे
नगर योजनाकार विभाग की शिकायत पर हरियाणा डेवलपमेंट एंड रेगुलेशन ऑफ अर्बन एरिया एक्ट 1975 के तहत धारुहेड़ा पुलिस ने माजरा मनेठी तहसील के माजरा निवासी सुभाष चंद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। एएसआई जितेंद्र ने कहा कि आरोपी पर धारुहेड़ा क्षेत्र में बिना लाइसेंस के प्लॉटिंग करने का आरोप है। इसके अलावा नई दिल्ली के नजफगढ़ निवासी राजेश के खिलाफ अलावलपुर में अवैध रुप से प्लॉटिंग करने का मुकदमा दर्ज कराया गया है। ऐसी शिकायत माजर निवासी अनिल यादव के खिलाफ योजनाकार की ओर से दी गई थी। राजेश के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

बावल में 2 व एक रेवाड़ी में कराया मुकदमा

नगर योजनाकार मनीष यादव ने बताया कि बावल में भी इसी तरह के दो मुकदमे दर्ज कराए गए हैं। इसके अलावा रेवाड़ी में गढ़ी बोलनी रोड पर मनचंदा के पीछे भी एक मुकदमा दर्ज कराया गया है। डीटीपी मनीष ने बताया कि 100 से अधिक लोगों को नोटिस भेजे गए हैं। इसी तरह के मामलों में हाल में करीब 10 मुकदमे दर्ज कराए जा चुके हैं। ऐसे में बीते 6 माह की बात करें तो कुल मामले 20 से अधिक हो चुके हैं। अब खरीदने व बेचने वालों को भी इसमें शामिल किया गया है।

आचार संहिता का फायदा न उठा सके, इसलिए सख्ती: डीटीपी
डीटीपी मनीष ने कहा कि बीती सालों में देखा गया है कि अवैध प्लॉटिंग के खेल में लगे कुछ लोग आचार संहिता के दौरान प्लॉटिंग करने के साथ ही निर्माण कर लेते हैं। पूरा प्रशासन चुनाव प्रक्रिया में व्यस्त रहता है। लेकिन इस बार डीसी यशेंद्र सिंह के निर्देश पर पहले ही सख्ती करने की योजना बनाई गई थी। डीटीपी का कहना है कि दिल्ली रोड, गढ़ी बोलनी रोड, धारुहेड़ा, बावल और नारनौल रोड पर कुछ स्थानों पर इस तरह की शिकायत मिलने के बाद नोटिस भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed