फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   In the case of tanker robbery and driver's murder, the accused were charged frame

Rewari News: टैंकर लूटपाट व चालक की हत्या के मामले में आरोपियों को किया चार्ज फ्रेम

Sun, 30 Jul 2023 01:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jul 2023 01:24 AM IST
विज्ञापन
In the case of tanker robbery and driver's murder, the accused were charged frame
रेवाड़ी। धारूहेड़ा के समीप केमिकल से भरे एक टैंकर को लूटने के प्रयास में चालक की हत्या के मामले में कोर्ट ने तीनों आरोपियों को चार्ज फ्रेम कर दिया है। इसी साल धारूहेड़ा के निकट के निकट केमिकल से भरा टैंकर लूटने के प्रयास में चालक की हत्या करने के तीन आरोपियों को एएसजे डॉ. सुशील कुमार गर्ग की अदालत ने चार्ज फ्रेम कर दिया है। मामले की अगली सुनवाई 19 अक्टूबर को होगी।
विज्ञापन

गुजरात से केमिकल से भरा टैंकर लेकर जयसिंहपुर खेड़ा बैरियर पर पहुंचे चालक यूपी के बिचपुरी निवासी रतनपाल ने टैंकर एक पेट्रोल पंप पर रोका था। वहां से धारूहेड़ा की ओर जाते समय तीन लोगों ने उससे लिफ्ट ली थी। तीनों ने टैंकर को लूटने के इरादे से टावल से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी थी। हीरो कंपनी के निकट जाम लगा होने के कारण आरोपी कैंटर को छोड़कर फरार हो गए थे। पुलिस ने टैंकर में देखा तो शव पड़ा हुआ था। शव की शिनाख्त रतनपाल के रूप में हुई थी। पुलिस ने उसके भाई हेमेंद्र के बयान पर हत्या व लूट सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया था।
विज्ञापन

तत्काल गिरफ्तार किए आरोपी
पुलिस ने मामले की जांच करते हुए यूपी के नई बस्ती बोहती निवासी अर्जुन, रितेश और यूपी के ही पाइपर निवासी संतोष को गिरफ्तार किया था। रिमांड पर लेने के बाद आरोपियों ने लूट के इरादे से चालक की हत्या करने की बात स्वीकार की थी। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया था। पुलिस ने एक जून को आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की थी। एएसजे डॉ. सुशील कुमार गर्ग की अदालत ने चारों को चार्ज फ्रेम कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed