{"_id":"61fc1d1b425af9682b715117","slug":"in-terms-of-earning-roadways-depot-ranks-11th-in-the-state-rewari-news-rtk6374163183","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमाई के मामले में रोडवेज डिपो प्रदेश में 11वें स्थान पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमाई के मामले में रोडवेज डिपो प्रदेश में 11वें स्थान पर
विज्ञापन
बस स्टैंड में खड़ी रोडवेज बसें।
- फोटो : Rewari
रेवाड़ी। हरियाणा रोडवेज रेवाड़ी डिपो ने कमाई के मामले में इस साल नए आयाम स्थापित किए है। निदेशालय की ओर से जारी की गई लिस्ट के अनुसार हरियाणा रोडवेज रेवाड़ी जनवरी में 7 पायदान ऊपर आकर 11वें स्थान पर आ गया है। इससे पहले दिसंबर 2021 में 18वें स्थान पर था।
जनवरी में कमाई के मामले में रेवाड़ी डिपो ने अंबाला, भिवानी, जिंद व नारनौल डिपो को पीछे छोड़ दिया है। हालांकि रोडवेज प्रशासन के अनुसार कोरोना के केस बढ़ने के कारण बसों का संचालन कम हुआ, लेकिन कमाई को लेकर दिसंबर की तुलना में अच्छा राजस्व प्राप्त किया।
----------------------------
जनवरी में कम दूरी चलीं बसें
रोडवेज अधिकारी के अनुसार कोरोना के कारण जनवरी में बसों की पहिये थोड़े रहे। दिसंबर 2021 की तुलना में जनवरी 2022 में 154996 किलोमीटर बसें कम दौड़ी। दिसंबर 2021 में जहां 1313871 किलोमीटर बसें चली वहीं जनवरी 2022 में 1158875 किलोमीटर बसों ने सफर तय किया। राजस्व की बात की जाए तो रेवाड़ी डिपो ने दिसंबर 2021 में 4 करोड़ 45 लाख 62 हजार 256 रुपये की कमाई की। वहीं जनवरी 2022 में 3 करोड़ 36 लाख 81 हजार 119 रुपये की कमाई की, जो किलोमीटर के हिसाब से देखा जाए तो जनवरी का राजस्व दिसंबर से अच्छा माना गया है।
विज्ञापन
-----------------------------
निदेशालय की ओर से जारी की सूची
स्थान डिपो
1 चंडीगढ़
2 पानीपत
3 रोहतक
4 करनाल
5 हिसार
6 दिल्ली
7 कैथल
8 पलवल
9 पंचकूला
10 सिरसा
11 रेवाड़ी
12 नारनौल
13 जींद
14 भिवानी
15 अंबाला
----------------------------------
रेवाड़ी डिपो की है उपलब्धि
डिपो ने जनवरी में 11वां स्थान हासिल किया है। इसका हम स्वागत करते हैं। हमारी कोशिश है कि डिपो आगे बढ़ाने में सभी कर्मचारी अपना महत्वपूर्ण योगदान दें। साथ ही हमारी रोडवेज अधिकारियों से मांग है कि ई-टिकटिंग प्रणाली में सुधार कर चालक व परिचालक की परेशानियों को कम किया जाए। सभी कर्मचारी बधाई के पात्र हैं। यात्रियों का भी सहयोग अहम है।
-छवि कुमार, प्रधान, हरियाणा रोडवेज कर्मचारी यूनियन संबंधित महासंघ रेवाड़ी
-----------------------------------
डिपो की उपलब्धि कही जा सकती है। जनवरी 2022 में 11वें स्थान पर आया है। इसमें सभी रोडवेज कर्मचारियों का सहयोग है। यात्रियों को बेहतर सुविधा मिल सके, इसके लिए बेहतर प्रयास किया जा रहा है। इसके अलाव डिजिटलाइजेशन की ओर भी रोडवेज के कदम बढ़े हैं। रोडवेज कर्मचारी इसका समर्थन करते हैं।
-रवि कुमार, प्रधान, हरियाणा रोडवेज वर्कर यूनियन, रेवाड़ी
------------------
दिसंबर 2021 के मुकाबले जनवरी 2022 में करीब डेढ़ लाख किलोमीटर गाड़ी कम चली, फिर भी कमाई को लेकर अच्छे परिणाम निकलकर सामने आए हैं। रेवाड़ी जनवरी में 11वें स्थान पर रहा, इसके लिए सभी अधिकारी व कर्मचारी बधाई के पात्र हैं।
-ओमप्रकाश, डीआई हरियाणा रोडवेज, रेवाड़ी डिपो
-----------------
कोट
यात्रियों की बेहतर सुविधा के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। हर माह रेवाड़ी डिपो नई उपलब्धि हासिल कर रहा है। जनवरी 2022 में 11वें व फरवरी 2022 में फिलहाल कमाई को लेकर रेवाड़ी डिपो 7वें पायदान पर चल रहा है। यह कर्मचारियों की मेहनत का फल है, इसके लिए सभी कर्मचारी बधाई के पात्र है।
-रवीश हुड्डा, रोडवेज महाप्रबंधक, रेवाड़ी