फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   In one and a half hour meeting, the chairperson gave clarification to Rao.

डेढ़ घंटे की मुलाकात में राव को चेयरपर्सन ने दी सफाई

Wed, 09 Mar 2022 12:08 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 09 Mar 2022 12:08 AM IST
विज्ञापन
In one and a half hour meeting, the chairperson gave clarification to Rao.
रेवाड़ी। केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के बुलावे पर मंगलवार को नप चेयरपर्सन पूनम यादव और नप अधिकारियों ने वार्डों के विकास कार्यों में भेदभाव और पक्षपात के लगाए गए आरोपों पर अपनी सफाई दी। उन्होंने राव के सामने नगर में नगर परिषद की ओर से कराए गए विकास कार्यों का खर्च की गई धनराशि के विवरण के साथ सूची पेश करके अपनी बात रखी। राव ने करीब डेढ़ घंटा तक इन लोगों के साथ बात की। बैठक में नप चेयरपर्सन पूनम यादव के अलावा करीब आधा दर्जन नप अधिकारी शामिल होने की बात सामने आई है।
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने सोमवार को नगर परिषद में कुछ दिनों से चल रहे विकास कार्यों में भेदभाव और पक्षपात के आरोप - प्रत्यारोपों को पड़ताल की। उन्होंने यहां रामपुरा स्थित अपने आवास पर नगर पार्षदों को बुलवाकर इस मामले में बारी - बारी बात की। डेढ़ दर्जन से अधिक पार्षदों के राव की इस बैठक में अपनी बात रखने की जानकारी अभी सामने आई है। कांग्रेस पृष्ठभूमि या उसकी विचारधारा को मानने वाले तथा कुछ महिला पार्षद अपने स्वास्थ्य कारणों से इस बैठक में शामिल नहीं हुए। कुछ पार्षद अपने पूर्व निर्धारित निजी कार्यक्रमों के चलते राव की बैठक में पहुंचने के बाद वहां से निकल गए। मंगलवार को नगर चेयरपर्सन पूनम यादव के साथ नप अधिकारियों के राव के सामने बैठकर करीब डेढ़ घंटा तक विकासात्मक चर्चा करने से अब यह मामला कुछ ठंडा जरूर हो गया है, लेकिन पार्षदों की नाराजगी भविष्य में क्या गुल खिलाएगी, यह आने वाला वक्त बताएगा।
विज्ञापन

--------------------
कोट
केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के साथ बैठक हुई है। इस दौरान विकास कार्यों को लेकर बात हुई है। सवा घंटे से अधिक समय तक बात हुई। किसी पार्षद को अगर उसके वार्ड में विकास कार्य कम कराया जाना लगता है तो आगे यह कमी दूर कर देंगे। सारा शहर मेरा परिवार है। वार्ड पार्षद सदस्य जैसे हैं। सभी मिलकर विकास कार्य कराएंगे। शहर के विकास में कोई पक्षपात या भेदभाव कतई नहीं होने दूंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- पूनम यादव चेयरपर्सन नगर परिषद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed