फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   In case of cyber fraud, file a complaint with the police or cyber crime department.

Rewari News: फ्रॉड होने पर पुलिस व साइबर अपराध विभाग में दर्ज करें शिकायत

Thu, 24 Apr 2025 12:14 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 24 Apr 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
In case of cyber fraud, file a complaint with the police or cyber crime department.
रेवाड़ी। हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण पंचकूला के निर्देशानुसार एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी कम सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रेवाड़ी अमित वर्मा के मार्गदर्शन में साइबर धोखाधड़ी के खिलाफ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रेवाड़ी द्वारा बुधवार को सिक्योर योर डिजिटल वर्ल्ड अभियान के तहत रेवाड़ी बस स्टैंड पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

नुक्कड़ नाटक द्वारा आमजन को बताया गया की किसी भी प्रकार का साइबर फ्रॉड होने पर तुरंत पुलिस या साइबर अपराध विभाग में शिकायत दर्ज करें, इसके अलावा साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर भी सहायता ली जा सकती है, इसके साथ ही आजकल होने वाले डिजिटल फ्रॉड के बारे में भी विस्तार से जानकारी देते हुए इससे सावधान रहने के लिए कहा गया। नुक्कड़ नाटक का संचालन सतीश मस्तान द्वारा किया गया, जिसमें मुख्य भूमिका में निशिका, कोमल, चंचल, विधि एवं राधिका ने नाटक द्वारा ऑनलाइन खातों के लिए मजबूत पासवर्ड का प्रयोग करें और उन्हें नियमित रूप से बदलते रहे तथा अपने पासवर्ड की जानकारी किसी के साथ भी सांझा न करें।
विज्ञापन

लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम डिप्टी चीफ यशपाल शर्मा ने बताया कि हेल्पलाइन नंबर चलाया हुआ है जिस पर आम जन किसी भी प्रकार के कानूनी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed