फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Illegal construction removed from 6 acres of land

Rewari News: 6 एकड़ भूमि से हटाए अवैध निर्माण

Sat, 23 Aug 2025 12:13 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 23 Aug 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
Illegal construction removed from 6 acres of land
फोटो : 24अवैध कॉलोनी पर चल रहा प्रशासन का बुलडोजर। स्रोत : विभाग
बावल। जिला नगर योजनाकार की तरफ से बावल क्षेत्र में अवैध रूप से विकसित की जा रही कॉलोनियों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए व्यापक स्तर पर तोड़फोड़ की गई। बिना अनुमति के लगभग 6 एकड़ भूमि पर अवैध रूप से कॉलोनी विकसित की जा रही थी। इस जगह पर 23 डीपीसी, 12 परिकास्ट दीवारें और कच्चे रोड नेटवर्क पर तोड़फोड़ की कार्रवाई को अंजाम दिया गया।
विज्ञापन

दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग के पास तहसील बावल की राजस्व संपदा में भी लगभग 3 एकड़ भूमि पर विकसित हो रही अवैध कॉलोनी में 14 डीपीसी, 5 परिकास्ट दीवारें और अन्य निर्माणों को ध्वस्त किया गया। यह कार्रवाई नगर एवं ग्राम आयोजना विभाग, हरियाणा चंडीगढ़ से प्राप्त निर्देशों के तहत की गई और इसमें भारी पुलिस बल की सहायता ली गई।
विज्ञापन

जिला नगर योजनाकार मनदीप सिंह सिहाग ने आमजन से अपील की है कि वे क्षेत्र में कोई भी अवैध निर्माण कार्य न करें और प्लॉट खरीदने से पहले इस कार्यालय से उस भूमि की वैधता की पुष्टि अवश्य करें। उन्होंने कहा कि इससे आमजन को आर्थिक नुकसान और कानूनी उलझनों से बचाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed