फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Illegal colonies are being developed by individuals close to the minister; ready to reveal names if Rao asks: Captain Ajay.

मंत्री के करीबी काट रहे अवैध कालोनियां, राव कहें तो नाम बताने को भी तैयार : कैप्टन अजय

Thu, 11 Jun 2026 11:17 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 11 Jun 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
Illegal colonies are being developed by individuals close to the minister; ready to reveal names if Rao asks: Captain Ajay.
रेवाड़ी। पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कैप्टन अजय सिंह यादव ने वीरवार को प्रेसवार्ता कर केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह पर अवैध कॉलोनी काटने वालों को संरक्षण देने का आरोप लगाया। कहा कि राव इंद्रजीत के आसपास रहने वाले कई लोग अवैध कॉलोनियां काट रहे हैं। यदि इंद्रजीत कहें तो वह ऐसे लोगों के नाम भी सार्वजनिक कर सकते हैं।
विज्ञापन

कैप्टन अजय ने कहा कि वह लंबे समय से भूमाफियाओं और अवैध कॉलोनियों के खिलाफ आवाज उठाते रहे हैं, लेकिन राजनीतिक संरक्षण के चलते इनके खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो पाती। आरोप लगाया कि पिछले पांच वर्षों में नगर परिषद में भी भ्रष्टाचार को संरक्षण मिला, जिससे यहां अनियमितताएं बढ़ीं।
विज्ञापन

निकाय चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी निहारिका चौधरी की हार के बाद पार्टी नेताओं पर असहयोग के आरोपों को लेकर पूछे गए सवाल पर अजय यादव ने कहा कि इसका जवाब कांग्रेस के शहरी अध्यक्ष प्रवीण चौधरी ही दे सकते हैं। यादव ने कहा कि पार्टी अंतिम समय तक यह तय नहीं कर सकी कि चुनाव पार्टी सिंबल पर लड़ना है या नहीं। कई पार्षद उम्मीदवारों को पार्टी का चुनाव चिह्न भी नहीं मिल पाया, जिससे कार्यकर्ताओं और मतदाताओं में भ्रम की स्थिति बनी रही। चुनाव के दौरान राव इंद्रजीत की ओर से यह संदेश भी गया था कि यदि विपक्ष जीतता है तो विकास कार्य प्रभावित हो सकते हैं। ऐसे माहौल में चुनाव परिणाम सत्ता के प्रभाव को दर्शाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
केंद्र सरकार हर मोर्चे पर विफल : कैप्टन अजय यादव
निकाय चुनाव में हार के लिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र को जिम्मेदार ठहराने से इनकार करते हुए उन्होंने कहा कि हार के लिए उन्हें दोषी नहीं माना जा सकता। नगर परिषद चेयरपर्सन विनीता पीपल को लेकर कैप्टन अजय ने कहा कि वह फर्जी पेंशन मामले में पहले भी चर्चा में रह चुकी हैं। ऐसे मामलों में उन्हें काफी अनुभव है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष के कार्यकाल पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। आर्थिक, सामाजिक और विदेश नीति के स्तर पर सरकार अपेक्षित उपलब्धियां हासिल नहीं कर पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed