फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   IGU players dominated in Khelo India, won 6 medals

खेलो इंडिया में छाये रहे आइजीयू के खिलाड़ी, 6 पदक जीते

Tue, 03 May 2022 11:09 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 03 May 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
IGU players dominated in Khelo India, won 6 medals
बेंगलूरू के जैन यूनिवर्सिटी में 24 अप्रैल से चल रही विश्वविद्यालय स्तरीय खेल प्रतिस्पर्धाओं में रेेवाड़ी के इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय(आईजीयू) के खिलाड़ी छाये रहे। तीन मई को समाप्त हुई प्रतियोगिता में आईजीयू को छह पदक मिले हैं।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में देश भर से 200 विश्वविद्यालय ने शिरकत की। इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन अलग-अलग प्रतिस्पर्धाओं में कुल मिलाकर 6 पदक जीते जिसमें तीन स्वर्ण, दो रजत एवं एक कांस्य पदक शामिल है। बॉक्सिंग में कुमारी रेनू ने स्वर्ण पदक जीता जबकि कुमारी रेखा ने रजत पदक हासिल किया। जूडो में विशाल ने स्वर्ण एवं ललित ने रजत पदक जीता। वहीं कुश्ती में अपना शानदार खेल दिखाते हुए सुमित स्वर्ण पदक जबकि अंकुश कांस्य पदक जीतने में कामयाब रहे। इन खिलाड़ियों ने केवल आईजीयू बल्कि पूरे रेवाड़ी जिले का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन

सहायक खेल निदेशक देवेंद्र ढाका ने बताया कि प्रतिस्पर्धा में इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय के कुल 17 छात्रों ने क्वालीफाई किया था। खिलाड़ियों को मिली इस सफलता पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. जयप्रकाश यादव ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुलसचिव प्रोफेसर प्रमोद कुमार ने भी विश्वविद्यालय के लिए गर्व का क्षण बताया। उन्होंने भी खेलो के लिए सुविधाएं बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा की यदि हमारे विद्यार्थियों को पर्याप्त संसाधन और सुविधाएं मिलेगी तो आने वाले समय में हमारी टीम और भी बहुत सारे पदक हासिल करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed