फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   IGU begins admission process for UG courses, new courses included

Rewari News: आईजीयू में यूजी पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू, नए कोर्स शामिल

Sat, 16 May 2026 11:28 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 16 May 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
IGU begins admission process for UG courses, new courses included
रेवाड़ी। मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय ने स्नातक एवं एकीकृत पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया की अधिसूचना जारी कर दी है। विभिन्न कोर्सों में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन 20 मई से 10 जून तक किए जा सकेंगे। अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर आवेदन कर सकेंगे।
विज्ञापन

इस वर्ष विश्वविद्यालय ने रोजगारोन्मुखी और आधुनिक शिक्षा पर आधारित कई नए पाठ्यक्रमों को शामिल किया है। इनमें पांच वर्षीय एकीकृत एमकॉम, पांच वर्षीय एकीकृत एमबीए, बीएचएमसीटी (होटल एवं पर्यटन प्रबंधन), बीएससी (ऑनर्स व रिसर्च) गणित, रसायन विज्ञान, बैचलर ऑफ डिफेंस स्टडीज शामिल है।
विज्ञापन

इसके अलावा बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन, बीटेक सीएसई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एवं मशीन लर्निंग), बैचलर ऑफ फिजिकल साइंसेज तथा बैचलर ऑफ लाइफ साइंसेज भी शामिल हैं। अधिकांश पाठ्यक्रमों में 60-60 सीटें निर्धारित की गई हैं। बीए डिफेंस स्टडीज और बीजेएमसी में 30-30 सीटें उपलब्ध होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उम्मीदवारों का चयन उनकी शैक्षणिक योग्यता के आधार पर किया जाएगा। अधिकांश पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 12वीं कक्षा में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक आवश्यक हैं, जबकि हरियाणा के अनुसूचित जाति, जनजाति एवं दिव्यांग वर्ग के लिए यह सीमा 47.5 प्रतिशत निर्धारित की गई है। बीटेक सीएसई (एआई एवं एमएल) के लिए फिजिक्स और मैथ्स अनिवार्य विषय होने के साथ-साथ जेईई मेन्स स्कोर आवश्यक होगा।
ये रहेगी फीस : बीटेक में प्रवेश हरियाणा स्टेट टेक्निकल एजुकेशन सोसायटी के माध्यम से किया जाएगा। इसकी आवेदन प्रक्रिया 18 जून तक चलेगी। बी-फार्मेसी कोर्स के लिए ऑनलाइन आवेदन 29 अप्रैल से 8 जून तक किए जा सकते हैं। इसमें प्रवेश कॉमन एंट्रेंस टेस्ट के आधार पर होगा।
सामान्य वर्ग के लिए पंजीकरण एवं काउंसलिंग शुल्क 1500 रुपये तथा एससी, बीसी (नॉन-क्रीमी लेयर) और दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए 750 रुपये निर्धारित किए गए हैं। विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि सभी पाठ्यक्रमों की सीटों का आरक्षण हरियाणा सरकार की नीति के अनुसार लागू रहेगा।

----------
जानकारी वेबसाइट पर उपलब्ध
प्रवेश से संबंधित विस्तृत जानकारी, पात्रता मानदंड, फीस संरचना और सीट विवरण विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। काउंसलिंग कार्यक्रम की तिथि बाद में एडमिशन पोर्टल पर जारी की जाएगी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने विद्यार्थियों और अभिभावकों से अपील की है कि वे आवेदन से पूर्व सभी दिशा-निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ें और समय पर आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed